Tuesday, June 6, 2023

पीजी में एडमिशन के लिए फोर्थ मेरिट लिस्ट आज, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

SHARE

BRABU: पीजी में एडमिशन के लिए खाली सीटों पर “4Th Merit List” आज शाम तक जारी हो सकती है।

इस बात की जानकारी BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह दी।

उन्होंने बताया की पीजी एडमिशन के लिए “4Th Merit List” जारी करने को लेकर कुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाये थे।

इस कमेटी में BRABU के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार, DSW डॉ. अभय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर ऑफ कालेज प्रो. प्रमोद कुमार थे।

उन्होंने बताया की पीजी के इन चार विषयों: Commerce, Zoology, Psychology, और Physics को छोड़कर बाकी सभी विषयों में सीटें खाली रह गई हैं।

इन्हीं सीटों पर एडमिशन के लिए “4Th Merit List” जारी करने के साथ साथ “Cut-Off list” भी जारी किया जायेगा।

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया की पीजी में करीब 400 सीटें खाली रह गई है।

यह भी पढ़े :  BRABU TDC Part 1 Exam : स्नातक पार्ट- वन की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, यह है लास्ट डेट, नोटिस जारी…

Philosophy में 188 सीटें निर्धारित हैं, लेकिन एडमिशन सिर्फ 4 छात्रों का ही हुआ है।

इसके अलावा Maithili, Urdu, Bangla जैसे विषयों में भी सीटें खाली हैं।

वहीं, कुछ सीट History और Political Science में भी बच गई हैं अभी कॉलेजों ने खाली सीट का ब्योरा भी नहीं भेजा है।

Spot Admission में हुआ था हंगामा:

आपको बता दें की “P.G. 3rd Merit List” के आधार पर एडमिशन हो जाने के बाद विश्वविद्यालय ने खाली सीटों पर “Spot Admission” निर्देश जारी किया था।

उसके बाद पीजी में “Spot Admission” को लेकर छात्रों ने लगातार दो दिन तक P.G. विभाग में पहुंच कर जमकर हंगामा किया।

इसके बाद BRABU के कुलपति हनुमान प्रसाद पांडेय ने P.G. में “Spot Admission” पर रोक लगा दी थी।

उसके बाद BRABU की ओर से बची हुई सीटों पर एडमिशन को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

यह भी पढ़े :  Bihar Free कोचिंग में शामिल होने के लिए जारी हुई आवेदन तिथि, जानें कैसे होगा सलेक्शन

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY