Sunday, May 28, 2023

स्नातक पार्ट- थ्री की परीक्षा के लिए ऑनलाइन जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

SHARE

मुजफ्फरपुर: Bihar University में स्नातक सत्र 2017-20 के पार्ट- थ्री की परीक्षा के लिए “Admit Card”ऑनलाइन जारी किया जायेगा।

छात्रों को “Admit Card” डाउनलोड करने के लिए विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “User Id” एवं “Password” प्रयोग करना होगा।

डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर छात्रों को अपने कॉलेज से सत्यापन कराना होगा।

इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने दी।

उन्होंने बताया की ऑनलाइन “Admit Card” जारी करने को लेकर काम चल रहा है।

दिवाली-छठ पर्व की छुट्टी में ही छात्र “Admit Card” विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पायेंगे।

वहीं, गुरुवार तक स्नातक पार्ट- थ्री का परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तारीख है।

स्नातक पार्ट वन एवं टू के आधार पर मिलेंगे प्रैक्टिकल के नंबर:

स्नातक पार्ट- थ्री के छात्रों को प्रैक्टिकल के अंक स्नातक पार्ट- वन व पार्ट- टू और आंतरिक मूल्यांकन कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :  BRABU P.G. Admission : पीजी में पढ़ने वाले छात्रों को अब हर सेमेस्टर में लेना होगा एडमिशन, जानिए अधिकारियों ने क्या कुछ कहा…

इसको लेकर सभी कॉलेजों के प्राचार्यो को निर्देश दिया गया है की प्रैक्टिकल के अंक के साथ परीक्षा फॉर्म सभी कॉलेजों को जमा करना है।

इसके अलावा सभी कॉलेजों के प्रचार्यो से शिक्षकों का “Mobile No. भी भेजने को कहा गया हैं।

छठ पर्व के बाद शुरू होगी परीक्षा:

परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने बताया की स्नातक पार्ट- थ्री की परीक्षा छठ पर्व के बाद से शुरू होगी।

COVID-19 एवं सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र तथा विषयों के ग्रुपों की संख्या बढ़ायी जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.