Tuesday, June 6, 2023

स्नातक में नामांकन का इस बार बनेगा नया रिकॉर्ड, मेधा सूची के लिए छात्रों को करना होगा अभी और इंतजार

SHARE

मुजफ्फरपुर: BRABU में इस बार स्नातक में एडमिशन के लिए “New Record” दर्ज होगा।

इस बार स्नातक में एडमिशन के लिए “Online Apply” करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने के कारण “Cut Off” में वृद्धि होने जा रही हैं।

विश्वविद्यालय के 5 जिलों के “Premiere Colleges” में इस बार स्नातक में एडमिशन के लिए “Math Hons.” में “Cut Off” 80% से उपर जाएगी।

आपको बता दें की स्नातक में एडमिशन के लिए सभी विषयों में एडमिशन के लिए विभिन्न कॉलेजों का “Cut Off” लिस्ट विश्वविद्यालय में तैयार हो गया है।

लेकिन, दुर्गापूजा की छुट्टी और बिहार विधानसभा का चुनाव होने के कारण “Merit List” जारी करने में देरी हो सकती हैं।

विभिन्न जिलों के कई कॉलेजों को वहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव कार्य के लिये जाने के कारण छात्रों को एडमिशन के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े :  BRABU B.Ed. Result : चार वर्षीय बीएड का रिजल्ट जारी, इतने छात्रों ने पास की परीक्षा, फटाफट ऐसे करें चेक

विश्वविद्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, स्नातक में एडमिशन के लिए सबसे अधिक “Cut Off” Math Hons. का 80% होगा।

UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बुधवार को बताया कि स्नातक में एडमिशन के लिए “BSEB” व “CBSE” बोर्ड के पास छात्रों ने “Online Apply” किया है।

उन्होंने बताया की “CBSE” बोर्ड के काफी छात्रों को 12वीं में “Math Subject” में 100 में 100 अंक आया है।

वहीं, BSEB के काफी छात्रों को भी “Math Subject” में बेहतर अंक आया है।

इसके बाद “Commerce” व “Physics” Subject में भी 70% से ऊपर “Cut Off” जा रहा है।

UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि तमाम कॉलेजों के “Premiere Colleges” का “Cut Off” सबसे अधिक रहेगा।

“History” में 65% एवं वहीं अन्य विषयों में 60-65% के आसपास “Cut Off” रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े :  जब बिहार में हुआ था दुनिया का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा, चली गई थी 800 लोगों की जान! ​भारतीय रेलवें का वो काला दिन...

सभी कॉलेजों के प्राचार्यो के पास भेजा गया ईमेल आईडी:

UMIS कोआर्डिनेटर ने बताया की सभी कॉलेजों का “Email Id” बनाकर प्राचार्यो के “Whatsapp No.” पर भेज दिया गया है।

वहीं, “Email Id” का “Password” प्राचार्यो को खुद से जेनरेट होगा।

उन्होंने बताया की भेजें गए लिंक पर “Click” करने के बाद उनके “Mobile No.” पर “OTP” आएगा।

वहीं, “Email Id” का “Password” होगा। इसके बाद “Password” में बदलाव करना संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में प्राचार्यो को “Password” को सुरक्षित रखना होगा।

बताया कि स्नातक में एडमिशन के लिए “Cut Off” व “Merit List” तमाम कॉलेजों को इसी “Email Id” पर भेजी जाएगी।

साथ ही 20-20 प्राचार्यों का ग्रुप बनाकर “Online” माध्यम से बताया जाएगा कि एडमिशन की प्रक्रिया क्या व कैसी होगी।

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY