Tuesday, June 6, 2023

स्नातक में एडमिशन के लिए “First Merit List” इस डेट को, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

SHARE

BRABU में स्नातक एडमिशन के लिए “Online Apply” का पोर्टल गुरुवार को रात से बंद कर दिया गया।

आपको बता दें की स्नातक में एडमिशन के लिए डेढ़ महीने से अधिक समय तक चले “Online Apply” की प्रक्रिया में 1 लाख 47 हजार छात्रों ने “Final Submit” किया है।

हालांकि, स्नातक में एडमिशन के लिए की सीटों पर अंतिम निर्णय अबतक नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि 3-4 दिनों में स्नातक में एडमिशन के लिए सीटों पर BRABU निर्णय ले लेगा।

इधर, स्नातक में एडमिशन के लिए “First Merit List” जारी करने का समय तय कर दिया गया है।

UMIS के कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया कि 1 अक्टूबर को स्नातक एडमिशन के लिए “First Merit List” जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े :  BRABU TDC Part 1 Exam : स्नातक पार्ट- वन की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, यह है लास्ट डेट, नोटिस जारी…

उन्होंने बताया की सभी कॉलेजों को “First Merit List” में आने वाले छात्रों की सूची भेजी जाएगी।

“First Merit List” में आने वाले छात्रों को स्नातक में एडमिशन के लिए 10 दिन का समय दिया जाएगा।

अगर सीटें बचीं तो “Second” व “Third Merit List” भी जारी की जाएगी। अक्टूबर तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी।

आपको बता दें कि पिछले साल 1 लाख 7 हजार सीटों पर एडमिशन लिया गया था। लेकिन, इस बार कॉलेजों की संख्या 78 होने के कारण सीटों की कुल संख्या सवा लाख तक जा सकती है।

BRABU की ओर से मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए “Merit List” जारी होगी। इसमें 42 सरकारी कॉलेज हैं, बाकी संबद्धता प्राप्त कॉलेज।

यह भी पढ़े :  BRABU B.Ed. Result : चार वर्षीय बीएड का रिजल्ट जारी, इतने छात्रों ने पास की परीक्षा, फटाफट ऐसे करें चेक

सबसे अधिक आवेदन ‘History’ विषय के लिए आये है। इसके बाद ‘Geography’ के लिए।

इधर, BRABU का Server Block होने के कारण छात्रों को “Online Apply” करने में परेशानी हुई। दो दिन तक छात्र नहीं भर सके थे।

गुरुवार सुबह से “Online Apply” करने के लिए पोर्टल को खोल दिया गया था।

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY