Tuesday, June 6, 2023

P.G. में खाली सीटों पर एडमिशन को लेकर बैठक आज, यहां पढ़ें पूरी खबर

SHARE

मुजफ्फरपुर: BRABU में पीजी में बाकी बची सीटों में दाखिले को लेकर “Admission Committee” की बैठक आज होगी।

पहले यह बैठक बुधवार को होने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इस बैठक को टाल दी गयी।

आपको बता दें की “Admission Committee” की बैठक के बाद सभी P.G. विभागों एवं कॉलेजों में पीजी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसको लेकर BRABU के कुलपति डॉ. हनुमान प्रसाद पांडेय ने P.G. में एडमिशन को लेकर 3 सदस्यीय कमेटी का गठन की हैं।

इसके अध्यक्ष BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह हैं।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद “4th Merit List” जारी की जायेगी।

P.G. में कई सीटें रह गयी खाली P.G. के कई विभागों में सीटें खाली रह गयी हैं।

UMIS के कॉर्डिनेटर प्रो. ललन कुमार झा ने बताया की Commerce, Psychology, Zoology व Physics में सीटें नहीं हैं, जबकि दूसरे विभागों में सीटे खाली है।

यह भी पढ़े :  BRABU B.Ed. Result : इंतज़ार की घड़ी खत्म! आज जारी होगा चार वर्षीय बीएड का रिजल्ट, यहां कर पाएंगे चेक

उन्होंने बताया की Philosophy में 128 सीटों पर सिर्फ 4 दाखिले हुए हैं।

Sanskrit, Persian, Urdu व Poltical Science में सीटें खाली रह गयी हैं। वहीं इसके अलावे कुछ कॉलेजों में History में भी सीटें खाली हैं।

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY