Patna: केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी में सिपाही चालक के पद पर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए “परीक्षा तिथि”जारी कर दी है।
आपको बता दें की जारी की गयी “परीक्षा तिथि के अनुसार, सिपाही चालक के पद पर शारीरिक दक्षता की परीक्षा 27 नवंबर से शुरू होगी।
वहीं, विज्ञापन संख्या 04/2019 के तहत परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होगी।
इसी तरह, विज्ञापन संख्या 02/2019 के तहत बिहार पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा 7 दिसंबर से शुरू होगी।
आपको बता दें की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय पटना हाई स्कूल में होगी।
इस डेट से डाउनलोड करें “Admit Card”:-
क्रम संख्या. | विज्ञापन संख्या | तिथि |
1. | 02/2019 | 10/11/2020 |
2. | 03/2019 | 15/11/2020 |
3. | 04/2019 | 15/11/2020 |