SCHOLARSHIP : SCERT द्वारा दी जाने वाली आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा अगले वर्ष यानि 24 जनवरी 2021 को होगी।
इसके लिए छात्र-छात्राओं को 19 नवंबर से “Online Registration” करना होगा।
इससे पहले 16 से 26 नवंबर तक स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा “Online Application” पोर्टल पर।
फिर 17 से 30 नवंबर तक SCERT की ओर से “Registration Form” का वेरिफिकेशन होगा।
15 जनवरी से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को 15 जनवरी 2021 से SCERT की वेबसाइट पर जाकर “Admit Card” डाउनलोड करना होगा।
यहां से करें रजिस्ट्रेशन:
राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए छात्र-छात्राओं को SCERT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 नवंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
प्रति वर्ष मिलेंगे 12 हजार रुपये:
राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति पहले 6 हजार रूपये दी जाती थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है।
1.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए आय:
इस छात्रवृति योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र-छात्राओं के माता-पिता की कुल वार्षिक आय 1.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
8वीं स्तर के पूछे जाएंगे सवाल:
राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा में 8वीं स्तर के सिलेबस से सवाल पूछें जाएंगे।
आपको बता दें की सभी सवाल “Objective” होगें। इसका जवाब देने के लिए छात्र-छात्राओं को “OMR Sheet” दी जाएगी।
यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम:
पाली | समय | परीक्षा (विषय का नाम) |
प्रथम पाली | 10:30 से 12:00 बजे तक | मानसिक योग्यता परीक्षा |
द्वितीय पाली | 1:00 से 2:30 बजे तक | शैक्षिक योग्यता परीक्षा |