HomeSarkari YojanaPM Internship Scheme 2024 : शुरू हुआ पीएम इंटर्नशिप योजना, हर महीने...

PM Internship Scheme 2024 : शुरू हुआ पीएम इंटर्नशिप योजना, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये

WhatsAppJoin WhatsApp GroupJoin Now
TelegramJoin Telegram ChannelJoin Now

PM Internship Scheme 2024 : मोदी सरकार ने 3 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 1,25,000 युवाओं को इंटर्नशिप देने के लिए PM Internship Scheme शुरुआत कर दी है।

इस स्कीम के तहत 10वीं और इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में एक साल तक इंटर्नशिप कराने का लक्ष्य रखा गया है।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की 21 से 24 साल तक के युवाओं को इंटर्नशिप कराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 800 करोड़ रुपये अलॉट किया गया है।

🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱

⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने की योजना

केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत भारत की टॉप 500 कंपनियों में अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए लक्ष्य रखा है। पीएम इंटरशिप स्किम के लिए अभ्यर्थी पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :  NFR Apprentice 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में 6777 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास जल्दी करें आवेदन

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता

  • PM Internship Scheme 2024 Online Apply करने वाले छात्रों के पास 10वीं, 12वीं, आईटीआई से सर्टिकिकेट, पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या ग्रेडुएशन डिग्री होना चाहिए।
  • इस स्कीम में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के परिवार की सालाना आमदनी वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • जिन अभ्यर्थियों के परिवार में किसी की सरकारी नौकरी हैं तो वो भी इस स्कीम के लिए पात्र नहीं है।
  • आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। साथ ही कहीं नौकरी नहीं लगी होनी चाहिए।
  • इसके अलावा दूर किसी जगह से पढ़ाई करने वाले भी इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • अपने पसंद के सेक्टर, भूमिका और कार्यस्थल के आधार पर 5 अवसरों तक कर सकते हैं आवेदन।

पीएम इंटर्नशिप योजना में कितनी मिलेगी सैलरी ?

पीएम इंटर्नशिप योजना में चयनित होने युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा एकमुश्त 6000 रुपये दी जाएंगी। इसके बाद एक साल तक हर महीने 4500 रुपये मिलेगी।

यह भी पढ़े :  Reliance Jio Work From Home Jobs 2026: Jio दे रहा Part Time Job करने का मौक़ा

इसके अलावा कंपनी की ओर से भी 500 रुपये दिया जाएगा। यह पैसा डीबीटी के माध्यम से युवाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

इसके साथ ही पीएम इंटर्नशिप योजना में चयनित होने युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा पीएम जीवन ज्योति बीमा और पीएम सुरक्षा योजना का लाभ दिया जाएगा।

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से 12 से 25 अक्टूबर 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • PM Internship Selection List 2024 इसी महीने 26 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
  • कंपनियां आवेदन करने वाले युवाओं का चयन 27 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच करेंगी।
  • इसके बाद कंपनियों द्वारा युवाओं को इंटर्नशिप का ऑफर स्वीकार करने के लिए 8 से 15 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।
  • अगर उन्हें ऑफर पसंद नहीं आया, तो दूसरा और फिर तीसरा ऑफर दिया जाएगा।
  • जरूरी नहीं है कि जिस कंपनी ने पहला ऑफर दिया हो, वही दूसरा और तीसरा ऑफर भी दे।
  • हालांकि किसी भी कैंडिडेट को अधिकतम 3 ऑफर ही दिए जाएंगे।
  • पीएम इंटर्नशिप की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी, जो 12 महीने के लिए होंगी।
यह भी पढ़े :  लड़कीबाज थे खान सर? क्या UP से लड़की लेकर भागा था फैजल खान? इस वीडियो के सबूत से पटना कोचिंग इंडस्ट्री में भूचाल

आपके लिए महत्वपूर्ण

कब से शुरू होगी पीएम इंटर्नशिप ?

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की पीएम इंटर्नशिप की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी। अब तक मंत्रालय ने इस स्कीम 111 कंपनियों को शामिल किया है, जिसमें कृषि एवं संबंधित गतिविधियों, ऑटोमोटिव, फॉर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं।

महत्त्वपूर्ण लिंक्स

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!

⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

एस.के. जैन
एस.के. जैनhttps://nearnews.in/author/suryalalkumar/
पिछले 6 सालों से अपनी लेखनी का छाप छोड़ते आये सूर्यालाल कुमार जैन मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार के रहने वाले है। बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर से बीकॉम से अकाउंट हॉनर्स करने के बाद आजकल मुजफ्फरपुर, बिहार मे रहते हुए स्वतंत्र लेखन कार्य के प्रति समर्पित है। बीआरएबीयू लेटेस्ट खबर, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी नौकरी सहित अन्य सभी विषयों पर समीक्षात्मक लेखनी के लिए सूर्यालाल कुमार जैन जाने जाते है।
RELATED ARTICLES

Most Popular