Wednesday, May 31, 2023

स्नातक में एडमिशन आज से, सेकेंड मेरिट लिस्ट इस डेट के बाद

SHARE

मुजफ्फरपुर: Bihar University के विभिन्न अंगीभूत व संबंद्ध कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन “First Merit List” के आधार पर आज से 25 नवंबर तक होगा।

आपको बता दें की बिहार विधानसभा चुनाव के कारण बहुत से छात्रों का एडमिशन नहीं हो सका था।

इसके बाद विश्वविद्यालय ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए
स्नातक में एडमिशन “First Merit List” के आधार पर 25 नवंबर तक बढ़ा दी।

ऐसे में इन दो दिनों में स्नातक में एडमिशन के लिए कॉलेजों में छात्रों की भीड़ अधिक उमड़ने की संभावना है।

COVID-19 के समय में स्नातक में एडमिशन के दौरान छात्रों को Social Distance बनाकर रखना आसान नहीं होगा।

बता दें की स्नातक में एडमिशन “First Merit List” के आधार पर अब तक 12 हजार छात्रों का ही हो सका है।

अभी 77 हजार छात्रों का एडमिशन होना बाकी है।

89 हजार सीटों पर जारी की गई थी फर्स्ट मेरिट लिस्ट:

स्नातक में एडमिशन के लिए “First Merit List” विश्वविद्यालय की ओर से 89 हजार सीटों पर जारी की गई थी।

यह भी पढ़े :  Bihar Jila Balika Grih Bharti 2023 : बिहार में आई जिला बालिका गृह की बंपर बहाली, आवेदन शुरू…

पूर्व में स्नातक में एडमिशन “First Merit List” के आधार 5 से 15 नवंबर तक तय किया गया था।

विश्वविद्यालय के UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया कि स्नातक में एडमिशन “First Merit List” के आधार पर 24 व 25 नवंबर को होगा।

सेकेंड मेरिट लिस्ट:

“First Merit List” के आधार पर एडमिशन हो जाने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से बाकी सीटों पर एडमिशन के लिए “Second Merit List” 25 नवंबर के बाद जारी की जाएगी।

एडिट करने का मिलेगा विकल्प:

स्नातक में एडमिशन के लिए जारी “First Merit List” में जिन छात्रों का नाम नहीं आया है, उन छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Application Form में Edit करने का मौका मिलेगा।

ताकि छात्र उसी संकाय से दूसरे विषय का चयन कर एडमिशन ले सकें।

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.