Patna: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में होने वाली “Assistant Professor” की भर्ती के लिए “Online Apply” करने की तिथि बढ़ा दी है।
इसके संबंध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
अब अभ्यर्थी BSUSC की वेबसाइट पर जाकर 2 दिसंबर (शाम 5:00 बजे) तक “Online Apply” कर सकते हैं, इससे पहले यह तारीख 2 नवंबर तक निर्धारित थी।
इसके साथ ही “Online Apply” की हार्डकॉपी डाउनलोड करने व “Application Receipts” प्राप्त करने की तिथि 24 दिसंबर तक बढ़ा दी गई हैं।
हार्डकॉपी में “Application Receipts” प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को “Online Apply” की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन को “Print Out” करना होगा।
इसके साथ जरूरी दस्तावेंजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर पंजीकृत डाक या “Speed Post” के माध्यम से आयोग के कार्यालय, पटना में भेजना होगा।
Online Apply Link:- Click Here
विषयों का नाम | पदों की संख्या |
इंग्लिश | 253 |
उर्दू | 100 |
ज्योग्राफी | 142 |
पॉलिटिकल साइंस | 280 |
इकोनॉमिक्स | 268 |
फिलॉसफी | 135 |
साइकोलॉजी | 424 |
सोशियोलॉजी | 108 |
एनवायर्नमेंटल साइंस | 104 |
कॉमर्स | 112 |
इलेक्ट्रॉनिक्स | 12 |
पाली | 22 |
प्राकृत | 10 |
नेपाली | 01 |
भोजपुरी | 02 |
रशियन | 04 |
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन | 02 |
साहित्य | 31 |
व्याकरण | 36 |
ज्योतिश | 17 |
कर्म कांड | 05 |
धर्म शास्त्र | 09 |
पुराण | 03 |
स्टैटिस्टिक्स | 17 |
एजुकेशन | 10 |
बायो केमिस्ट्री | 05 |
संस्कृत | 76 |
हिंदी | 292 |
हिस्ट्री | 316 |
एंसिएंट इंडियन हिस्ट्री | 55 |
होम साइंस | 83 |
केमिस्ट्री | 332 |
बॉटनी | 333 |
मैथ्स | 261 |
जूलॉजी | 285 |
फीजिक्स | 300 |
अरेबिक | 02 |
परसियन | 14 |
मैथिली | 43 |
पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन | 18 |
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | 12 |
रूरल इकोनॉमिक्स | 08 |
जिक | 23 |
बांग्ला | 28 |
दर्शन | 09 |
आंबेडकर थॉट | 04 |
एंथ्रोपोलॉजी | 05 |
जियोलॉजी | 05 |
गांधियन थॉट | 02 |
लॉ | 15 |
अंगिका | 04 |
रूरल स्टडी | 01 |
योग्यता व चयन:
आवेदक को संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ “Master Degree” एवं UGC Net Qualified” होना अनिवार्य है।
वहीं, चयन (CBT) Computer Based Test के आधार पर होगी।