Sunday, May 28, 2023

BRABU स्नातक में नामांकन के लिए सीटें बढ़ने के बावजूद भी इन विषयों के छात्र रह जाएंगे वंचित

SHARE

Bihar University के अंतगर्त चल रहे स्नातक कोर्स के विभिन्न विषयों में पिछली बार की तुलना में इस बार 35 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला होने जा रहा है।

इसके बावजूद भी सिर्फ “History” विषय में ही 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं दाखिले की रेस से बाहर हो जायेंगे।

आपको बता दे की “History” विषय में पिछली बार 13 हजार सीटों पर दाखिला हुआ था। इसबार सीटें बढ़ कर 18 हजार होने जा रही है।

जबकि “History” विषय में 48 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया हैं।

बता दें की विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक कोर्स के अलग-अलग विषयों में 20 से 25% तक सीट बढ़ाने का फैसला लिया है।

बता दें की “History” विषय के अलावा 5-6 ऐसे विषय हैं, जिनमें 10-12 हजार छात्र-छात्राएं दाखिले की रेस से बाहर हो सकते हैं।

पिछली बार, स्नातक में एडमिशन 1 लाख 7 हजार सीटों पर छह जिलों के कॉलेजों में हुआ था।

यह भी पढ़े :  BRABU LAW Admission : लॉ कॉलेजों में नामांकन के लिए अगले महीने होगी प्रवेश परीक्षा, इस दिन से भरा जाएगा फॉर्म, जाने पूरी डिटेल्स

इस बार 17 और नये कॉलेज बढ़ने एवं पुराने कॉलेजों में 20 से 25% तक सीटें बढ़ने से यह आंकड़ा 1 लाख 42 हजार के आसपास पहुंच सकता हैं।

हालांकि, स्नातक में एडमिशन के लिए करीब 1 लाख 48 हजार छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया हैं।

BRABU की ओर से 11 विषयों में सीटें बढ़ाने की योजना है। History के बाद Geography, Commerce, Economics, Hindi विषय में सबसे अधिक मार पड़ रही है।

BRABU के DSW डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ी सीटों पर सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही “Merit List” जारी होगी।

उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी वंचित हो जाते हैं उन्हें दूसरे विषय में एडमिशन लेने का मौका दिया जायेगा।

इन विषयों में आये सबसे अधिक आवेदन:

क्रम संख्या.विषय का नाम
1.इतिहास
2.भूगोल
3.हिंदी
4.मनोविज्ञान
5.कॉमर्स
6.राजनितिक विज्ञान
7.होम साइंस
8.अर्थशास्त्र
9.जूलॉजी
10.फिजिक्स
11.अंग्रेजी

इन विषयों में आये सबसे कम आवेदन:

क्रम संख्या.विषय का नाम
1.परसियन
2.एलएसडब्ल्यू
3.मैथिली
4.भोजपुरी
5.एआईएच एंड सी.
6.इलेक्ट्रॉनिक्स
7.दर्शनशास्त्र
8.संस्कृत
9.संगीत
10.बंग्ला

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.