Sunday, May 28, 2023

P.G. में एडमिशन के लिए “Second Merit List” इस डेट को व इतने सीटों पर होगी जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

SHARE

BRABU में P.G. में एडमिशन के लिए “Second Merit List” 2000 सीटों के लिए 26 सितंबर को जारी की जाएगी।

आपको बता दें की P.G. में एडमिशन के लिए “Second Merit List” 26 सितंबर को BRABU के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

बता दे की “Second Merit List” लगभग तैयार हो गयी है। एडमिशन के लिए “Merit List” जारी करने से पहले इसकी जांच हो रही है।

दरअसल, P.G. में एडमिशन के लिए “First Merit List” जारी करने के दौरान कई तरह की गड़बड़ी सामने आयी थी। अंतिम समय में “First Merit List” को रोका गया था।

वहीं, एक सप्ताह के जांच के बाद नयी “First Merit List” तैयार कर जारी की गयी थी।

इसको ध्यान में रखते हुए BRABU P.G. में एडमिशन के लिए “Second Merit List” में आये छात्रों के “Marksheet” की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े :  BRABU LAW Admission : लॉ कॉलेजों में नामांकन के लिए अगले महीने होगी प्रवेश परीक्षा, इस दिन से भरा जाएगा फॉर्म, जाने पूरी डिटेल्स

वहीं, “First Merit list” में आए 35% से अधिक छात्रों ने एडमिशन नहीं कराया है। इन छात्रों को कई बार मौका दिया गया।

UMIS के कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया कि 26 सितंबर को P.G. में एडमिशन के लिए “Second Merit List” जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया की P.G. में एडमिशन के लिए छात्रों को पांच दिन का समय दिया जाएगा।

आपको बता दें कि सभी विषयों में सीटें बची हैं। कॉलेजों के पीजी कोर्स में भी सीटें बची हुई हैं।

History, Geography, Commerce जैसे विषय में भी काफी सीटें खाली हैं। वहीं, भाषा के कई विषयों में एडमिशन का आंकड़ा दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सका है।

“Second Merit List” के बाद भी सीटें बचती हैं तो “Third Merit List” निकाली जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.