Tuesday, June 6, 2023

स्नातक में सीटें बचने के बाद भी नहीं होगा स्पॉट एडमिशन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

SHARE

मुजफ्फरपुर: Bihar University के विभिन्न अंगीभूत एवं संबंद्ध कॉलेजों में इस बार स्नातक में “Spot Admission” नहीं होगा।

UMIS कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया की स्नातक में एडमिशन के लिए 3 बार मेरिट लिस्ट जारी करने के बावजूद भी अगर सीटें बचती है तो “Spot Admission” नहीं होगा।

क्योंकि इस बार “Spot Admission” की व्यवस्था खत्म कर दिया गया है।

इन बची हुई सीटों पर स्नातक में एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से “4th Merit List” की जाएंगी।

आपको बता दें की पीजी में एडमिशन के लिए बची हुई सीटों पर “Spot Admission” में हुए हंगामे के बाद विश्वविद्यालय ने यह फैसला लिया है।

UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया की स्नातक में एडमिशन के लिए “1st Merit List” में आने वाले छात्र दूसरे कॉलेजों में एडमिशन के लिए “Spot Admission” के बारे में सोच रहे हैं।

यह भी पढ़े :  BRABU PAT 2021 : पीएचडी प्रवेश परीक्षा आज, सेंटर पर न ले जाए इन चीजों को…नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

लेकिन इस बार पीजी में “Spot Admission” में हुए हंगामे के बाद स्नातक में भी “Spot Admission” का मौका छात्रों को नहीं दिया जायेगा।

बताया की स्नातक में एडमिशन के लिए “1st Merit List” में जिन छात्रों का नाम जिस कॉलेज में आया है उन्हें उसी कॉलेज में जाकर 15 नवंबर तक एडमिशन कराना होगा।

अगर वे निर्धारित तिथि के अंदर एडमिशन नहीं कराते हैं तो आगे जारी होने वाले मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आयेगा

और इस बार “Spot Admission” की व्यवस्था खत्म होने के बाद इस साल एडमिशन से वंचित रहना पड़ सकता है।

UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया की 15 नवंबर के बाद तमाम कॉलेजों से स्नातक में एडमिशन के लिए बची हुई सीटों की संख्या मंगाकर वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े :  BRABU B.Ed. Result : इंतज़ार की घड़ी खत्म! आज जारी होगा चार वर्षीय बीएड का रिजल्ट, यहां कर पाएंगे चेक

उन्होंने बताया की जो छात्रों का नाम “1st Merit List” में नहीं आया है वे नियमानुसार विषय बदलना चाहते है तो बदल सकते हैं।

20 नवंबर के बाद स्नातक में एडमिशन के लिए बची हुई सीटों पर “2nd Merit List” जारी की जाएंगी।

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY