BRABU UG PG Revision Classes : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में अब स्नातक और पीजी के छात्रों के लिए कॉलेजों व विभागों में रिवीजन कक्षा चलेगी।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
इसको लेकर बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यूजीसी ने भी बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी समेत सभी यूनिवर्सिटी को छात्रों के लिए रिवीजन कक्षा चलाने के लिए ऑफिशियल लेटर भेजा हैं।
ये भी पढ़ें…
- Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 Data Upload Date Extended : स्नातक पास 50000 स्कॉलरशिप पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की तिथि बढ़ी, आवेदन इस दिन शुरू
- Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 : रेल कौशल विकास योजना से 10वीं पास को मिलेगा रोजगार, ऑनलाइन आवेदन यहां से करें
- Food Corporation Of India Manager Vacancy 2025 : FCI में जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी, यहां से करें डायरेक्ट आवेदन
- Bihar Rajaswa Vibhag New Vacancy 2025 : कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नई भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और कौन कर सकता है अप्लाई
- Bihar Kanya Utthan Yojana 2025 : स्नातक पास इन सभी लड़कियों को मिलेगा 50000 रुपये
- Bihar Rural Works Department Vacancy 2025 : बिहार ग्रामीण कार्य विभाग में अस्सिटेंट इंजीनियर की नई बहाली, इस दिन से आवेदन शुरू
- Indian Merchant Navy Vacancy 2025 : इंडियन मर्चेंट नेवी ने कुक, मेस बॉय सहित 1800 पदों पर निकाली बहाली, जाने अप्लाई लास्ट डेट
- Bihar DElEd Entrance Exam 2025 : बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म 2025 भरना शुरू, जाने परीक्षा पैर्टन, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी
- Bihar Board 10th Exam Center List Download 2025 : सभी जिले का बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम सेंटर लिस्ट यहां से चेक करें
- Bihar Board 12th Exam Center List Download 2025 : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 का सेंटर लिस्ट यहां से डाउनलोड करें
नये सत्र से स्नातक और पीजी के छात्रों के लिए की जायेगी व्यवस्था : BRABU UG PG Revision Classes
बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया है की नये सत्र से स्नातक और पीजी के छात्रों के लिए रिवीजन कक्षा की व्यवस्था की जायेगी।वहीं रिवीजन क्लास परीक्षा से पहले कराया जायेगा।
वहीं रिवीजन क्लास में छात्रों को सारे सिलेबस की तैयारी कराई जायेगी। रिवीजन क्लास होने से छात्रों को परीक्षा में बेहतर अंक लाने में आसानी होगी। पहली बार स्नातक के छात्रों के लिए रिवीजन क्लास शुरू हो रही है।
जल्द शुरू होगा कैप्सूल कोर्स : BRABU Capsule Course
बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया है की हमलोगों का विचार एक कैप्सूल कोर्स शुरू करने का भी है। कैप्सूल कोर्स में भी छात्रों को सिलेबस की तैयारी कराई जायेगी।
रिवीजन कक्षा या कैप्सूल कोर्स ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में हो सकते हैं। एग्जाम टाइम कई छात्र तैयारी करने के लिए कॉलेज नहीं आ पाते हैं, इसलिए कॉलेज ऑनलाइन क्लास चलाएं तो छात्रों को ज्यादा फायदा होगा।
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को इस बारे में निर्देशित किया जायेगा।
स्नातक के साथ पीजी में भी चलेगा रिवीजन क्लास : BRABU UG PG Revision Classes
बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया स्नातक के साथ पीजी में भी रिवीजन क्लास चलाने के लिए बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन काम करेगा।
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कई पीजी विभागों में रिवीजन कक्षा चलती भी है। इसे सभी विभागों में लागू करने पर काम किया जायेगा।
