Bihar Free Coaching Yojana 2025 : पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। इस योजना का नाम “प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना” हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
हर महीने मिलेगी ₹3000 की प्रोत्साहन राशि : Bihar Free Coaching Yojana 2025 Incentive Amount
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की इस योजना का उदेश्य बिहार के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस योजना के तहत छात्रों को फ्री कोचिंग के साथ साथ हर महीने ₹3000 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें…
- Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 Data Upload Date Extended : स्नातक पास 50000 स्कॉलरशिप पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की तिथि बढ़ी, आवेदन इस दिन शुरू
- Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 : रेल कौशल विकास योजना से 10वीं पास को मिलेगा रोजगार, ऑनलाइन आवेदन यहां से करें
- Food Corporation Of India Manager Vacancy 2025 : FCI में जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी, यहां से करें डायरेक्ट आवेदन
- Bihar Rajaswa Vibhag New Vacancy 2025 : कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नई भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और कौन कर सकता है अप्लाई
- Bihar Kanya Utthan Yojana 2025 : स्नातक पास इन सभी लड़कियों को मिलेगा 50000 रुपये
- Bihar Rural Works Department Vacancy 2025 : बिहार ग्रामीण कार्य विभाग में अस्सिटेंट इंजीनियर की नई बहाली, इस दिन से आवेदन शुरू
- Indian Merchant Navy Vacancy 2025 : इंडियन मर्चेंट नेवी ने कुक, मेस बॉय सहित 1800 पदों पर निकाली बहाली, जाने अप्लाई लास्ट डेट
- Bihar DElEd Entrance Exam 2025 : बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म 2025 भरना शुरू, जाने परीक्षा पैर्टन, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी
- Bihar Board 10th Exam Center List Download 2025 : सभी जिले का बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम सेंटर लिस्ट यहां से चेक करें
- Bihar Board 12th Exam Center List Download 2025 : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 का सेंटर लिस्ट यहां से डाउनलोड करें
38 ट्रेनिंग सेंटर्स पर फ्री कोचिंग की सुविधा : Bihar Free Coaching Yojana 2025 Training Centers
बताते चलें की बिहार प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना 2025 के तहत यू.पी.एस.सी./बी.पी.एस.सी. , रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, एस.एस.सी. अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 36 जिलों में कुल 38 ट्रेनिंग सेंटर्स पर फ्री कोचिंग प्रदान की जाएगी।
- बिहार के 36 जिलों में कुल 38 ट्रेनिंग सेंटर पर फ्री कोचिंग संचालित किए जाएंगे।
- प्रत्येक ट्रेनिंग सेंटर में 60-60 छात्रों के दो बैच (कुल 120 छात्र) ट्रेनिंग दिए जाएंगे।
- ट्रेनिंग की अवधि 6 महीने की होगी।
- इस योजना में पिछड़ा वर्ग के लिए 40% सीट और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 60% सीटें आरक्षित होंगी।
यदि आप बिहार प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के वेबसाइट पर जाकर 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मिलने वाली सुविधाएं : Bihar Free Coaching Yojana 2025 Features
- इस योजना के तहत छात्रों को 75% उपस्थिति के आधार पर ₹3000 प्रति माह प्रदान किए जाएंगे।
- सभी प्रशिक्षण केंद्रों में छात्रों के लिए डिजिटल तकनीक से युक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।
- बेहतर अध्ययन के लिए आधुनिक और उन्नत पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है।
- केंद्रस्तरीय पाक्षिक और राज्यस्तरीय परीक्षाओं के साथ-साथ प्रेरणा सत्र और विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे।
- सिविल सेवा, एसएससी, और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोर्स तैयार किए गए हैं।
योजना के लिए पात्रता : Bihar Free Coaching Yojana 2025 Eligibility
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ पिछड़ा वर्ग या अति पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को दिया जाएगा।
- इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आवेदक और उनके अभिभावक की वार्षिक आय ₹3,00,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- अभ्यर्थियों के पास संबंधित परीक्षा की तैयारी करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है।
- इस योजना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आवेदक को निर्धारित आयु सीमा का पालन करना जरूरी है।
योजना में आवेदन कैसे करें? : How to apply for Bihar Free Coaching Scheme 2025
- बिहार प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके योजना के तहत आवेदन करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी को सही सही भरना होगा।
- अब मांगे गए सभी दस्तावेज, जैसे कि निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड कर दें।
- लास्ट में, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सबमिट करके रसीद डाउनलोड कर लें।
महत्वपूर्ण लिंक्स : Bihar Free Coaching Yojana 2025 Important Links
ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें
ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड : यहां से करें
