Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 Data Upload Date Extended : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना में नए आवेदन शुरू करने के संबंध में ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
आपको जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है।
ये भी पढ़ें…
- Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 : रेल कौशल विकास योजना से 10वीं पास को मिलेगा रोजगार, ऑनलाइन आवेदन यहां से करें
- Food Corporation Of India Manager Vacancy 2025 : FCI में जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी, यहां से करें डायरेक्ट आवेदन
- Bihar Rajaswa Vibhag New Vacancy 2025 : कार्यपालक सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर की नई भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और कौन कर सकता है अप्लाई
- Bihar Kanya Utthan Yojana 2025 : स्नातक पास इन सभी लड़कियों को मिलेगा 50000 रुपये
- Bihar Rural Works Department Vacancy 2025 : बिहार ग्रामीण कार्य विभाग में अस्सिटेंट इंजीनियर की नई बहाली, इस दिन से आवेदन शुरू
- Indian Merchant Navy Vacancy 2025 : इंडियन मर्चेंट नेवी ने कुक, मेस बॉय सहित 1800 पदों पर निकाली बहाली, जाने अप्लाई लास्ट डेट
- Bihar DElEd Entrance Exam 2025 : बिहार डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म 2025 भरना शुरू, जाने परीक्षा पैर्टन, आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी
- Bihar Board 10th Exam Center List Download 2025 : सभी जिले का बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम सेंटर लिस्ट यहां से चेक करें
- Bihar Board 12th Exam Center List Download 2025 : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 का सेंटर लिस्ट यहां से डाउनलोड करें
- Bihar Graduation Scholarship 2025 Result Uploading Started : स्नातक पास छात्राओं का रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड होना शुरू, यहां से चेक करें अपना नाम
इस योजना के अंतर्गत बिहार के यूनिवर्सिटी से स्नातक पास करने वाली सभी छात्राओं को ₹50000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
कब से शुरू होगा आवेदन? : Bihar Graduation Pass Scholarship Online Apply Date 2025
उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की निदेशक डॉ रेखा कुमारी ने बिहार के सभी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को नोटिस भेजकर दिसंबर 2024 तक स्नातक पास करने वाली सभी लड़कियों का रिजल्ट 15 फरवरी 2025 तक मेधासॉफ्ट पोर्टल बिहार पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
जब तक यूनिवर्सिटी द्वारा छात्राओं का रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाता है, तब तक ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं किए जा सकते हैं.
अगर सभी यूनिवर्सिटी स्नातक पास छात्राओं का रिजल्ट 15 फरवरी 2025 से पहले पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं तो मार्च 2025 में आवेदन शुरू होने की पूरी संभावना है।
मेधासॉफ्ट पोर्टल बिहार पर डाटा अपलोड करने की तिथि बढ़ी : Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 Data Upload Date Extended
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को पत्र जारी करके बताया है की स्नातक पास स्कॉलरशिप के लिए अपलोड करने हेतु दिनाक 25.12.2024 तक अवधि निर्धारित की गयी थी,
जिसे विस्तारित करते हुये दिनांक 31.01.2025 तक किया गया। कई विश्वविद्यालयों द्वारा दूरभाष के द्वारा पुनः उक्त तिथि को विस्तारित करने का अनुरोध किया गया है। तदालोक में अंतिम बार परीक्षाफल अपलोड करने की अवधि को दिनांक 15.02.2025 तक विस्तारित किया जाता है।
यदि निर्धारित तिथि तक दिसम्बर, 2024 तक प्रकाशित परीक्षाफल नवनिर्मित पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाता है, तो संबंधित कर्मी एवं पदाधिकारी पर अनुशाशनात्मक कार्रवाई हेतु अनुशंसा की जायेगी।
अतः अनुरोध है कि दिनांक 15.02.2025 तक दिसम्बर, 2024 तक प्रकाशित परीक्षाफल एवं सरकार से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम तथा पूर्व में छुटे हुए प्रकाशित परीक्षाफल को भी पोर्टल पर जोड़ा जाय।
बिहार ग्रेजुएशन पास स्कॉलरशिप 2025 के फायदें : Benefits of Bihar Graduation Pass Scholarship 2025
- बिहार के किसी भी यूनिवर्सिटी से किसी भी डिवीज़न से स्नातक पास करने पर सभी वर्ग की छात्राओं के बैंक खाते में ₹50000 तक की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर की जाती है।
- यह राशि उन लड़कियों को दी जाती है, जिनका ऑनलाइन आवेदन मेधासॉफ्ट पोर्टल बिहार के माध्यम से किया जाता है।
बिहार ग्रेजुएशन पास स्कॉलरशिप 2025 के लिए पात्रता : Eligibility for Bihar Graduation Pass Scholarship 2025
- मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना का लाभ सिर्फ लड़िकयों को दिए जाते है।
- इस योजना का लाभ बिहार राज्य के स्थाई निवासी को दिए जाते है
- इस योजना का लाभ स्नातक पास लड़कियों को ही दिए जाते है
- इस योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों छात्राओं को दिए जाते है।
बिहार ग्रेजुएशन पास स्कॉलरशिप 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज : Documents Required for Bihar Graduation Pass Scholarship 2025
- छात्रा की फोटो,
- छात्रा की हस्ताक्षर,
- छात्र की आधार कार्ड,
- आवासीय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक का पहला पृष्ठ (बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य)
- स्नातक प्रमाणपत्र/उत्तीर्ण मार्कशीट
- मोबाइल नंबर और ईमेल आदि।
बिहार ग्रेजुएशन पास स्कॉलरशिप 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? : How to Apply Online for Bihar Graduation Pass Scholarship 2025?
- सबसे पहले, आपको मेधासॉफ्ट पोर्टल बिहार पर जाना होगा।
- अगर आप नए यूज़र्स हैं तो पहले पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- इसके लिए “नया रजिस्ट्रेशन” या “रजिस्टर” पर क्लिक करें।
- अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानी से भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेल या SMS प्राप्त होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉग इन करें।
- सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड कर दें।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर रसीद डाउनलोड कर लें।
- इसके लिए आप अपनी स्कॉलरशिप आवेदन की स्थिति पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर चेक कर सकते हैं।
बिहार ग्रेजुएशन पास स्कॉलरशिप के लिए महत्वपूर्ण लिंक्स : Bihar Graduation Pass Scholarship 2025 Important Link
ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें (लिंक जल्द एक्टिवेट किया जाएगा।)
ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड : यहां से करें
सरकारी योजना से संबंधित न्यूज़ को सबसे पहले पाने के लिए अभी इस व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ जाये – Join Whatsapp Group
