BSEB ने Matriculation सेंटअप (Sent- Up) परीक्षा 2020 के लिए तिथि जारी कर दी हैं।
मैट्रिक सेंटअप परीक्षा 7 से 11 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित होगी।
प्रथम पाली सुबह 9:30 AM बजे से 12:45 PM तक और वहीं द्वितीय पाली दोपहर 1:15 PM बजे से अपराह्न 4:30 PM बजे तक आयोजित होगी।
वहीं, सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 2 घंटा 45 मिनट की होगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेंगे।
वहीं, इस मैट्रिक सेंटअप परीक्षा में नियमित व स्वतंत्र कोटि के दोनों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
परीक्षा समिति के पैटर्न के अनुसार, सभी विषयों में 50% “Objective Question” तथा शेष प्रश्न लघु एवं दीर्घ उत्तरीय के पूछें जाएंगे।
वहीं, इस परीक्षा में राज्यभर के लगभग 17 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि Matric सेंटअप Exam में उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थी का ही फाइनल “Admit Card” जारी किया जाएगा।
उन्होंने बताया की मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का प्रश्न पत्र सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को 5 नवंबर तक उपलब्ध करा दिये जाएंगे।
वहीं, सभी विद्यालय के प्राचार्यों को कहा गया है की मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का रिजल्ट संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 19 नवंबर तक जमा करा दें।
यहां देखें पूरा शेड्यूल:
तिथि | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
7 नवंबर | अंग्रेजी (nearnews.in) | सामाजिक विज्ञान |
8 नवंबर | सामान्य गणित | द्वितीय भाषा |
9 नवंबर | मातृभाषा( हिंदी/उर्दू बांग्ला/मैथिली) | |
11 नवंबर | सामान्य विज्ञान | ऐच्छिक विषय |