Bihar Graduation Scholarship 2025 Result Uploading Started : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने ग्रेजुएशन पास कर चुकी छात्राओं का रिजल्ट बिहार सरकार के कन्या उत्थान पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया है की स्नातक सत्र 2019-22 और 2020-23 में उत्तीर्ण छात्राओं का रिजल्ट शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के कन्या उत्थान पोर्टल पर अपलोड करने करने के साथ साथ ही इसे अप्रूव्ड करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
🚨 90% Students यह Secret WhatsApp Channel Join नहीं करते… बाद में पछताते हैं 😱
⚡ नई सरकारी नौकरी, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Notice सबसे पहले पाने वाले हजारों स्टूडेंट्स पहले से जुड़े हुए हैं
⏰ आप भी तुरंत Join करें और पायें सभी लेटेस्ट जानकारी 👇
✅ Free Join • ✅ Instant Alert • ✅ No Spam • ✅ Daily Vacancy Updates
इन जिलों का रिजल्ट अपलोड होना शुरू
बीआरएबीयू की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के करीब 15 से अधिक कॉलेजों का डाटा अपलोड करने के बाद वैशाली जिले के कॉलेजों से जुड़े डाटा भी अपलोड करना शुरू कर दिया गया है।
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी को पिछले सत्रों का डाटा 11 जनवरी 2025 तक कन्या उत्थान पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
📢 यह Update हर स्टूडेंट तक नहीं पहुँचता… पहले Join करने वाले को ही फायदा मिलता है 🚀
🔥 Sarkari Job, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Update सबसे पहले पाने के लिए अभी तुरंत नीचे लिंक पे क्लिक कर जुड़ें
⚡ देर करने वाले अक्सर महत्वपूर्ण अपडेट मिस कर देते हैं 👇
✅ Fast Update • ✅ Free Join • ✅ Daily Alerts • ✅ Trusted Community
इसके बाद छात्राएं पोर्टल खोलकर अपना डिटेल चेक कर सकेंगी। इसके लिए बहुत जल्द पोर्टल खोला जाएगा। अब तक पोर्टल नहीं खुलने से छात्राएं अपना नाम, कालेज का नाम समेत अन्य डिटेल्स नहीं देख पा रही हैं।
तीन से चार दिनों में सभी छात्राओं का दिखने लगेगा डाटा
बीआरएबीयू प्रशासन ने बताया तीन से चार दिनों में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अंतगर्त आने वाले जिलों की सभी छात्राएं अपना नाम डाटा कन्या उत्थान पोर्टल पर देख सकेंगी।
इसके लिए बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय स्तर से ग्रेजुएशन पास करने वाली छात्राओं का रिजल्ट कन्या उत्थान पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ ही उसे वेरीफाइ भी किया जा रहा है।
वेरीफाइ करने के साथ ही कन्या उत्थान पोर्टल पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से जुड़ा स्नातक पास छात्राओं का डाटा छात्राओं को दिखने लगेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले मुजफ्फरपुर, उसके बाद वैशाली, फिर पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और आखिरी में सीतामढ़ी का डाटा कन्या उत्थान पोर्टल पर किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel