HomeBSEBBihar Board Matric Scrutiny Form 2025: मैट्रिक में नंबर बढ़वाने के...

Bihar Board Matric Scrutiny Form 2025: मैट्रिक में नंबर बढ़वाने के लिए जल्दी करें आवेदन

WhatsAppJoin WhatsApp GroupJoin Now
TelegramJoin Telegram ChannelJoin Now

Bihar Board Matric Scrutiny Form 2025: क्या आपने बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2025 दी और रिजल्ट देखकर लग रहा है कि आपके नंबर उम्मीद से कम आए हैं? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) हर साल की तरह इस बार भी Bihar Board Matric Scrutiny Form 2025 की सुविधा दे रही है। इसके जरिए आप अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकते हैं और अगर कोई गलती हुई हो, तो नंबर बढ़वा सकते हैं। इस लेख में हम आपको आसान शब्दों में बताएंगे कि मैट्रिक स्क्रूटनी क्या है, इसके लिए कैसे आवेदन करें, कितना पैसा लगेगा और कब तक आवेदन करना है। तो चलिए जानते है सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

इसे भी पढ़े :-

🚨 90% Students यह Secret WhatsApp Channel Join नहीं करते… बाद में पछताते हैं 😱

⚡ नई सरकारी नौकरी, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Notice सबसे पहले पाने वाले हजारों स्टूडेंट्स पहले से जुड़े हुए हैं

⏰ आप भी तुरंत Join करें और पायें सभी लेटेस्ट जानकारी 👇

Update TypeWhatsAppTelegram
🔥 Latest Sarkari NaukriWhatsApp Group Join LinkTelegram Channel Join Link
🎓 BRABU University NewsWhatsApp Group Join LinkTelegram Channel Join Link

✅ Free Join • ✅ Instant Alert • ✅ No Spam • ✅ Daily Vacancy Updates

मैट्रिक स्क्रूटनी क्या है?

स्क्रूटनी का मतलब है कि आपकी परीक्षा की कॉपी को दोबारा जांचा जाएगा। कई बार ऐसा होता है कि नंबर जोड़ने में गलती हो जाती है या कोई सवाल ठीक से चेक नहीं होता। Bihar Board 10th Scrutiny 2025 के तहत आप उन विषयों की कॉपी चेक करवा सकते हैं, जिनमें आपको लगता है कि आपको कम नंबर मिले हैं। यह सुविधा उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने BSEB Matric Result 2025 में आए रिजल्ट से खुश नहीं हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आपने 2025 में बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा दी है, तो आप मैट्रिक स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई खास शर्त नहीं है। बस आपको लगना चाहिए कि उम्मीद के मुताबिक आपका नंबर सही नहीं हैं। चाहे आप पास हुए हों या किसी एक-दो सब्जेक्ट में फेल हो गए हों, आप मैट्रिक स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें, अगर आप कम्पार्टमेंट परीक्षा दे रहे हैं, तो स्क्रूटनी का ऑप्शन आपके लिए नहीं होगा।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


📢 यह Update हर स्टूडेंट तक नहीं पहुँचता… पहले Join करने वाले को ही फायदा मिलता है 🚀

🔥 Sarkari Job, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Update सबसे पहले पाने के लिए अभी तुरंत नीचे लिंक पे क्लिक कर जुड़ें

⚡ देर करने वाले अक्सर महत्वपूर्ण अपडेट मिस कर देते हैं 👇

CategoryWhatsAppTelegram
🔥 Latest Sarkari NaukriWhatsApp Group Join LinkTelegram Channel Join Link
🎓 BRABU University NewsWhatsApp Group Join LinkTelegram Channel Join Link

✅ Fast Update • ✅ Free Join • ✅ Daily Alerts • ✅ Trusted Community

मैट्रिक स्क्रूटनी के लिए जरूरी चीजें

मैट्रिक स्क्रूटनी फॉर्म 2025 भरने से पहले कुछ चीजें तैयार रखें, जो की इस प्रकार से है :-

  • आपका रोल नंबर और रोल कोड (ये रिजल्ट में लिखा होता है)
  • एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग (फीस भरने के लिए)

मैट्रिक स्क्रूटनी फॉर्म 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

Bihar Board Matric Scrutiny Form 2025 फॉर्म भरना बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसके लिए आसानी से आवेदन कर सकते है :

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. लिंक ढूंढें: होमपेज पर आपको “Apply for Scrutiny (Matric Annual Exam 2025)” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  3. रजिस्टर करें: अपना रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तारीख डालकर रजिस्ट्रेशन करें। एक पासवर्ड बनाएं और इसे याद रखें।
  4. लॉगिन करें: पासवर्ड और रोल नंबर से लॉगिन करें।
  5. सब्जेक्ट चुनें: जिन विषयों की कॉपी चेक करवानी है, उन्हें चुनें।
  6. फीस भरें: हर सब्जेक्ट के लिए 120 रुपये फीस देनी होगी। ऑनलाइन पेमेंट करें।
  7. सबमिट करें: फॉर्म चेक करें और सबमिट कर दें। पेमेंट की रसीद डाउनलोड कर लें।

मैट्रिक स्क्रूटनी फॉर्म 2025 के लिए कब तक होगा आवेदन?

बिहार बोर्ड हर साल रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू करता है। BSEB 10th Scrutiny Form 2025 की शुरुआत 04 अप्रैल 2025 से होगी। आमतौर पर मैट्रिक स्क्रूटनी आवेदन फॉर्म भरने के लिए 7-10 दिन का समय दिया जाता है।

महत्वपूर्ण जानकारीविवरण
आवेदन शुरू होने की तारीख04 अप्रैल 2025 (संभावित)
आखिरी तारीख15 अप्रैल 2025 (संभावित)
फीस प्रति सब्जेक्ट120 रुपये
रिजल्ट आने की तारीख25 अप्रैल 2025 (संभावित)

यहाँ क्लिक करें

मैट्रिक स्क्रूटनी का रिजल्ट कब आएगा?

मैट्रिक स्क्रूटनी का रिजल्ट आमतौर पर 25 अप्रैल 2025 या इसके आसपास घोषित हो सकता है। मैट्रिक स्क्रूटनी का रिजल्ट ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको फिर से रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा। अगर आपके नंबर बढ़ते हैं, तो नई मार्कशीट जारी की जाएगी।

मैट्रिक स्क्रूटनी के फायदे

  • नंबर बढ़ने का मौका: अगर चेकिंग में गलती हुई होगी, तो आपके नंबर बढ़ सकते हैं।
  • पास होने की उम्मीद: अगर आप किसी सब्जेक्ट में थोड़े नंबर से फेल हुए हैं, तो स्क्रूटनी से पास हो सकते हैं।
  • संतुष्टि: आपको यह जानने का मौका मिलेगा कि आपके नंबर सही हैं या नहीं।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • स्क्रूटनी की फीस वापस नहीं होगी, भले ही नंबर न बढ़ें।
  • नंबर बढ़ भी सकते हैं, कम भी हो सकते हैं, या वैसे ही रह सकते हैं।
  • आखिरी तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे, इसलिए समय पर अप्लाई करें।

क्यों जरूरी है यह प्रक्रिया?

कई स्टूडेंट्स को लगता है कि उनकी मेहनत के हिसाब से नंबर नहीं मिले। Bihar Board Matric Scrutiny 2025 आपके लिए एक मौका है अपनी मेहनत को सही साबित करने का। हर साल हजारों बच्चे इस सुविधा का फायदा उठाते हैं और अपने नंबर बढ़वाते हैं। तो अगर आपको भी शक है, तो देर न करें आप मैट्रिक स्क्रूटनी फॉर्म के लिए आवेदन करे।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Razan
Razan
किसी जानकारी को नए व रुचिपूर्ण तरीके से लिखने की कौशल व शब्दों पर अपने पकड़ को लेकर राजन का डिजिटल जर्नलिज्म के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान है। नित नए प्रयोग करने का प्रयास और जानने व सीखने की कोशिश।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular