Bihar Weather : पिछले 24 घंटों में कोसी नदी के जलस्तर में 4 लाख क्यूसेक की वृद्धि हुई है और दोपहर 12 बजे तक 6.81 लाख क्यूसेक तक पहुंचने की आशंका है। सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, कटिहार और भागलपुर जिलों में भारी तबाही की संभावना है, जिसके कारण जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
परिचालन पूरी तरह रोक दिया गया है
जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि के कारण नेपाल प्रभाग स्थित कोसी बराज से वाहनों के आने जाने के परिचालन पर को पूरे तरीके रोक लगा दी गई है। सुपौल जिलाधिकारी कौशल कुमार स्वयं कमांड अपने हाथों में लेते हुए तटबंध के आसपास इलाको की निगरानी में निकल गए हैं। उन्होंने यह बताया कि बीते 24 घंटों में नेपाल प्रभाग में अवस्थित कोसी नदी के जल स्तर में 200 एमएम से भी ज्यादा की बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है।
जिस वजह से कोसी नदी उफान पर है। प्रशासन के तरफ से माइकिंग करवाया जा रहा है और साथ ही लोगों को सुरक्षित जगहों पर पर शरण लेने के लिए अपील किया जा रहा है। प्रशासन की माइकिंग में यह स्पष्ट कर दिया गया की दोपहर 12 बजे की कोसी बराज का डिस्चार्ज बीते 56 वर्षों में अब तक सबसे अधिक है।
🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱
⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं
✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

- Cordyceps Farming Business : घर बैठे होगी 30 लाख की कमाई, शुरू करें इस जड़ी-बूटी की खेती
- 80 मिनट में 489 किलोमीटर की क्षमता, Tata Nexon EV ने किया कमाल
- पैरासिटामॉल समेत ये 50 दवाइयों को खाने वाले सावधान! जल्दी से देखें पूरी List
- भारत मे बढ़ रहा ‘DINK Couple’ ट्रेंड? बदलते समय का नया रिश्ता मॉडल, जानें इसके फायदें और नुकसान
तटबंध इलाके से लोगो का पलायन शुरू
शुक्रवार की शाम से कोसी नदी के जलस्तर में भारी उछाल के बाद सुपौल में नेपाल सीमा के सटे सभी इलाके में बाढ़ का पानी धीरे धीरे फैल रहा है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे कोसी बराज से 4 लाख 80 हजार 495 क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज को रिकॉर्ड की गई है।
वहीं प्रशासन ने दोपहर 12 बजे के करीब 6 लाख 81 हजार 639 क्यूसेक और पानी डिस्चार्ज होने की संभावना जताई जिसके कारण बाढ़ के पानी फैलने के आशंका के मधेनजर लोग तटबंध के इलाकों से पलायन करने लग गए हैं। कोसी नदी के जलस्तर में हुए अचानक अप्रत्याशित वृद्धि से लोगों में काफी दहशत का माहौल घर कर गया है।
🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!
⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े
✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel