Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में ड्रग्स का अवैध व्यापार जोरों पर है, जहां युवतियों को बहला-फुसलाकर ड्रग्स माफिया हेरोइन और चरस जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी करवा रहे हैं। मुजफ्फरपुर पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो ऐसे गिरोहों का पर्दाफाश किया है, जिनका सम्पर्क म्यांमार और बांग्लादेश तक जुड़े मिले हैं।
इस रैकेट का खुलासा तब हुआ जब मुजफ्फरपुर की काजल कुमारी को कटिहार पुलिस ने अवध असम एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया। काजल अपने कपड़ों के नीचे, कमर के पास सेलो टेप से चिपकाकर 450 ग्राम हेरोइन ले जा रही थी।
🚨 90% Students यह Secret WhatsApp Channel Join नहीं करते… बाद में पछताते हैं 😱
⚡ नई सरकारी नौकरी, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Notice सबसे पहले पाने वाले हजारों स्टूडेंट्स पहले से जुड़े हुए हैं
⏰ आप भी तुरंत Join करें और पायें सभी लेटेस्ट जानकारी 👇
✅ Free Join • ✅ Instant Alert • ✅ No Spam • ✅ Daily Vacancy Updates
काजल ने पुलिस के द्वारा किये गए पूछताछ में बताया कि उसे यह काम मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट निवासी राजू महतो और मुशहरी के विनोद चौधरी ने दिया था। राजू महतो इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड है और वह मणिपुर में रहकर हेरोइन की खेप मुजफ्फरपुर में भिजवाता है।
यह भी पढ़े…
- Jio Diwali Dhamaka Offer Free: पूरे 1 साल तक सबकुछ फ्री, Jio ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
- Top 5 Small Business Ideas : शुरू करें ये 5 बिजनेस, 2000 रुपये डेली कमाई
- Metro Station Business : मेट्रो स्टेशनों पर दुकान खोलने का सुनहरा मौका, बुकिंग शुरू
- Pind Daan In Gaya : गया में ही क्यों किया जाता है पिंडदान? जाने वरदान और इतिहास
- Business Idea: मात्र 10 हजार में शुरू करें यह डिमांडिंग बिजनेस, होगी लाखों में कमाई
पुलिस के मुताबिक, असम पहुंचने के बाद राजू ने काजल से संपर्क किया और उसे होटल में ठहरने की व्यवस्था की। उसी होटल में उसे जींस, टी-शर्ट और जैकेट आदि दिया। फिर वहां मौजूद एक महिला ने उसके शरीर में हेरोइन की खेप सेलो टेप से चिपका दी। इसके बाद, होटल से ही उसे टू-एसी बोगी का टिकट देकर रवाना कर दिया गया।
📢 यह Update हर स्टूडेंट तक नहीं पहुँचता… पहले Join करने वाले को ही फायदा मिलता है 🚀
🔥 Sarkari Job, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Update सबसे पहले पाने के लिए अभी तुरंत नीचे लिंक पे क्लिक कर जुड़ें
⚡ देर करने वाले अक्सर महत्वपूर्ण अपडेट मिस कर देते हैं 👇
✅ Fast Update • ✅ Free Join • ✅ Daily Alerts • ✅ Trusted Community
मुजफ्फरपुर पुलिस और एनसीबी की जांच में यह भी पता चला है कि इस गिरोह के तार म्यांमार और बांग्लादेश तक जुड़े हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel