Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालिम्पिक्स में अबतक भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड मेडल, 8 सिल्वर मेडल और 10 कांस्य पदक के साथ कुल 21 पदक अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया हैं.
HIGHLIGHTS
भारत के इस शानदार प्रदर्शन पर PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी खिलाड़ियों ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए यह कहा की ‘हमारे अविश्वसनीय पैरालंपिक दल ने किसी भी पैरालंपिक में हमारे देश के लिए अब तक के सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. यह हमारे एथलीटों के समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है’
पेरिस पैरालिम्पिक्स में भारत को कितना पदक मिला
गोल्ड | 3 |
सिल्वर | 8 |
कांस्य | 10 |
कुल | 21 |
3194 पदों पर Bhartiya Pashupalan Nigam Vacancy 2024, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका – करें आवेदन
पेरिस पैरालिम्पिक्स में भारत के किस खिलाड़ी को कौन सा मेडल मिला
खिलाड़ी | खेल | मेडल |
निषाद कुमार | पुरुषों की ऊंची कूद – टी47 | सिल्वर |
शरद कुमार | पुरुष ऊंची कूद – टी63 | सिल्वर |
मरियप्पन थंगावेलु | पुरुष ऊंची कूद – टी63 | कांस्य |
सचिन सरजेराव खिलाड़ी | पुरुषों की शॉट पुट – F46 | सिल्वर |
योगेश कथुनिया | पुरुषों की डिस्कस थ्रो – F56 | सिल्वर |
अजीत सिंह | पुरुषों की भाला फेंक – F46 | सिल्वर |
गुर्जर सुंदर सिंह | पुरुषों की भाला फेंक – F46 | कांस्य |
सुमित | पुरुषों की भाला फेंक – F46 | गोल्ड |
प्रीति पाल | महिला 100 मीटर – टी35 | कांस्य |
प्रीति पाल | महिला 200 मीटर – टी35 | कांस्य |
दीप्ति जीवनजी | महिला 400 मीटर – टी20 | कांस्य |
नितेश कुमार | बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 | गोल्ड |
यथिराज सुहास लालिनाकेरे | बैडमिंटन पुरुष एकल SL4 | सिल्वर |
थुलसीमाथी मुरुगेसन | बैडमिंटन महिला एकल SU5 | सिल्वर |
मनीषा रामदास | बैडमिंटन महिला एकल SU5 | कांस्य |
नित्या श्री सिवान | बैडमिंटन महिला एकल SH6 | कांस्य |
मनीष नरवाल | शूटिंग पी1 – पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 | सिल्वर |
रुबीना फ्रांसिस | शूटिंग पी2 – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 | कांस्य |
अवनि लेखरा | शूटिंग आर2 – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 | गोल्ड |
मोना अग्रवाल | शूटिंग आर2 – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 | कांस्य |
देवी शीतल | तीरंदाजी मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन | कांस्य |
कुमार राकेश | तीरंदाजी मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन | कांस्य |
2 thoughts on “Paris Paralympics 2024: पेरिस में भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार जीते 21 मेडल, जाने किसे क्या मिला”