Where do most rapes happen in the world : जिस तरह नौ अगस्त की रात कोलकाता कि महिला डाॅक्टर आरजी का अस्पताल में बलात्कार करने के बाद हत्या कर दिया गया, इस घटना ने भारत को ही नहीं पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और देशभर में लागातार प्रदर्शन जारी है।
Highlight
हम आपको बता दें कि, भारत के बेहतरीन क्रिकटर सौरव गांगुली जो खुद एक बेटी के पिता हैं, वह भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। कोलकाता कि महिला डाॅक्टर के साथ हुए इस धटना ने एक बार फिर देश में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा दिया है।
🚨 90% Students यह Secret WhatsApp Channel Join नहीं करते… बाद में पछताते हैं 😱
⚡ नई सरकारी नौकरी, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Notice सबसे पहले पाने वाले हजारों स्टूडेंट्स पहले से जुड़े हुए हैं
⏰ आप भी तुरंत Join करें और पायें सभी लेटेस्ट जानकारी 👇
✅ Free Join • ✅ Instant Alert • ✅ No Spam • ✅ Daily Vacancy Updates
क्या आप जानते हैं हर 15 मिनट में भारत में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है वहीं NCRB के आंकड़ों के मुताबिक रोजाना भारत में बलात्कार के 86 मामले दर्ज होते हैं और साल भर में 33 हजार रेप दर्ज हुए थे। यह आंकड़ा काफी चौकाने वाली है।
यह तो है भारत में मामले लेकिन देश में दर्ज नहीं होने वाले मामले भी हजारों की संख्या में हैं. अब सवाल यह उठना है कि आखिर महिलाएं क्या करें कहां जाए और कहां ना जाए क्योंकि आज महिलाएं ना तो घर में सुरक्षित है और ना ही बाहर।
भारी मिस्टेक हो गया सर’…. भारत बंद के दौरान लाठीचार्ज में पीट गए एसडीएम साहब
📢 यह Update हर स्टूडेंट तक नहीं पहुँचता… पहले Join करने वाले को ही फायदा मिलता है 🚀
🔥 Sarkari Job, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Update सबसे पहले पाने के लिए अभी तुरंत नीचे लिंक पे क्लिक कर जुड़ें
⚡ देर करने वाले अक्सर महत्वपूर्ण अपडेट मिस कर देते हैं 👇
✅ Fast Update • ✅ Free Join • ✅ Daily Alerts • ✅ Trusted Community
अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में जो बलात्कार की घटनाएं होती हैं, उनमें 50 प्रतिशत मामलों में दुष्कर्म करने वाला पीड़ित के जान पहचान वाले ही होते हैं। यूं कहें कि, महिलाएं जिनपर विश्वास करती हैं, वे भी उन्हें धोखा दे देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह स्थिति सिर्फ भारत में नहीं बल्कि,
भारत के अलावा दूसरे विकसित देशों में भी महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है आज अमेरिका जैसे विकसित देश में भी महिलाएं दुष्कर्म की शिकार होती हैं। महिला सुरक्षा का मुद्दा अफ्रीकी देशों में बहुत बड़ा है। आइए हमारे इस लेख में जानते हैं कि आज महिलाओं के लिए यह धरती कितनी सुरक्षित है।
अमेरिका में भी हर दूसरे मिनट में एक बलात्कार
अगर बात करें विकसित देश अमेरिकी की तो वहां हर राज्य में बलात्कार की घटनाओं में विभिन्नता है, लेकिन कुल मिलाकर देखें तो अमेरिकी में हर दूसरे मिनट में एक महिला दुष्कर्म की शिकार होती हैं वहां 16-19 साल की लड़कियां ज्यादा बलात्कार की शिकार होती हैं।
हम आपको बता दें कि, वर्ष 2021 में अमेरिका में 140,776 बलात्कार की घटनाएं दर्ज हुई थी। वहीं यूके की बात करें तो यह आंकड़ा 35 हजार के करीब था। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना में अफ्रीकी देश शीर्ष पर हैं।
दुनिया में सबसे ज्यादा दुष्कर्म कहा होता हैं – Where do most rapes happen in the world
| रैक | देश | प्रति एक लाख पर |
| 1 | बोत्सवाना | 92.34 |
| 2 | लेसोथो | 82.68 |
| 3 | दक्षिण अफ्रीका | 72.10 |
| 4 | बरमूडा | 67.29 |
| 5 | स्वीडन | 63.54 |
| 6 | सूरीनाम | 45.21 |
| 7 | कोस्टारिका | 36.70 |
| 8 | निकारागुआ | 31.60 |
| 9 | ग्रेनेडा | 30.63 |
| 10 | सेंट किट्स और नेविस | 28.62 |
1. बोत्सवाना
हम आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि, बोत्सवाना अफ्रीकी देश है, और यहां विश्व में सबसे अधिक बलात्कार होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बोत्सवाना में हर एक लाख में 92.93 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना होती। यहां की 70 महिलाएं रेप या किसी प्रकार की यौन हिंसा की शिकार होती हैं।
2. लेसोथो
हम आपको बता दें कि, लेसोथो भी दक्षिण अफ्रीकी देश है, वहां महिला सुरक्षा एक सवालों बना हुआ है। लेसोथो प्रति एक लाख पर 82.68 महिलाओं के साथ बलात्कार होती है।
3. दक्षिण अफ्रीका
आपको बता दें कि, महिलाओं के लिए असुरक्षित स्थानों में दक्षिण अफ्रीका तीसरे नंबर पर आता है, वहां प्रति एक लाख पर 72.10 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं होती हैं. आप ध्यान दे तो यह पता चलेगा कि, एक से दस नंबर तक महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देशों की लिस्ट में स्वीडन को छोड़ कर सभी अफ्रीकी देश हैं। भारत की बात करें तो इस लिस्ट में 95 नंबर पर आता है भारत में प्रति एक लाख में 1.81 महिला के साथ बलात्कार होता है।
महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश कौन है
महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देश की बात करें तो फिनलैंड, न्यूजीलैंड, आइसलैंड और नाॅर्वे सबसे बेहतर जगह है। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराधीक घटनाएं काफी कम होती हैं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा का डर नहीं होता है।
Bihar Coordinator New Vacancy 2024 : ब्लॉक व जिला कोऑर्डिनेटर भर्ती शुरू, जाने आयु सीमा

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel