जाने इस पोस्ट में क्या-क्या है
Snake bites in Nawada: अक्सर आपने सुना होगा कि, युवक या अधेड़ की सांप के डंसने से मौत हो गई। लेकिन, रजौली थानाक्षेत्र के जंगली इलाके में एक ऐसा अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हम आपको बता दें कि यहां, एक युवक ने ही सांप को काट लिया और सांप (Snake bites in Nawada) की मौत हो गई। युवक ने सांप को क्यों काटा, इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे।
हम आपको बता दें कि, बिहार के नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र के जंगली इलाके में अंधविश्वास और दुस्साहस का अनोखा मिश्रण देखने को मिला। रजौली थानाक्षेत्र के जंगली इलाके में रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मंगलवार की देर रात को काम कर रहे सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे।
🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱
⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं
✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam
इसी दौरान सांप (Snake bites in Nawada) ने झारखंड के लातेहार जिले के पाण्डुका निवासी संतोष लोहार नामक युवक को डंस लिया। इसके बाद संतोष ने भी सांप को पकड़ा और उसे तीन बार काटा, जिससे सांप (Snake Bites in Nawada) की मौत हो गई।
Snake bites in Nawada: सांप को क्यों काटा
हम आपको बता दें कि, संतोष के अनुसार उसके गांव में एक टोटका प्रचलित है कि, अगर किसी व्यक्ति को सांप काटे, तो उसे तीन बार काट लेना चाहिए। इससे सांप का विष असर नहीं करेगा। अपने गांव में प्रचलित इसी अंधविश्वास को मानते हुए संतोष ने यह कदम उठाया था। इस घटना के बाद, बेस कैंप में मौजूद अन्य मजदूरों के बीच भी यह चर्चा का विषय बन गया।

क्या कहते हैं चिकित्सक
हम आपको बता दें कि, इस घटना के बाद तोष को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में युवक संतोष का इलाज कर रहे चिकित्सक सतीश चंद्र ने बताया कि, संतोष को सांप (Snake Bites in Nawada) काटने की शिकायत थी, जिसके बाद इलाज किया गया है। फिलहाल युवक अभी खतरे से बाहर है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि, सांप विषधर नहीं रहा होगा। अगर सांप विषधर होता, तो संतोष की जान जा सकती थी।
यह भी पढ़ें: जानें कांवड़ यात्रा करने से क्या लाभ मिलता है
सांप काट ले तो क्या करना चाहिए
हम आपको बता दें कि, विशेषज्ञ के मुताबिक अगर आपको सांप (Snake Bites in Nawada) के डंसने की आशंका हो तो लक्षण दिखने का इंतजार न करें, तुरंत चिकित्सा सहायता लें। शरीर में सूजन शुरू होने से पहले अंगूठियां और घड़ियां निकाल दें।
अगर संभव हो सकें तो एक सुरक्षित दूरी से सांप की तस्वीर लें। सांप की पहचान करने से सांप के काटने के उपचार में सहायता मिल सकती है। सांप काटे व्यक्ति को खुद से गाड़ी चलाकर अस्पताल नहीं जाना चाहिए, क्योंकि सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को चक्कर आ सकता है। वह बेहोश हो सकता है।
Snake bites in Nawada: ये काम कभी न करें
हम आपको बता दें कि, कभी भी विषैले सांप को नहीं छुना चाहिए, मरे हुए सांप या उसके कटे हुए सिर को भी नहीं। घाव को चाकू से न काटें। कुछ लोग फिल्म से प्रेरित होकर विष को चूसने का प्रयास करते हैं पर यहां नहीं करना चाहिए। घाव पर बर्फ न लगाएं और घाव को पानी में न डुबोएं। दर्दनिवारक के रूप में शराब न पियें। दर्द निवारक दवाएं न लें। इसके अलावा किसी भी तरह का टोटका का प्रयोग न करें।
यह भी पढ़ें: टीजीटी टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक की निकली वैकेंसी
🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!
⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े
✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel