Saturday, July 27, 2024
HomeLatest NewsABVP से शुरू की राजनीति, 2013 में पहली बार...

ABVP से शुरू की राजनीति, 2013 में पहली बार बने विधायक, जानिए कौन हैं MP के नए सीएम डॉ. मोहन यादव

Dr Mohan Yadav Profile : आप सभी अच्छी तरह जानते हैं कि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे के आने के आठ दिन बाद सीएम के नाम की जानकारी दी गई। बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम पद के चेहरे के तौर पर किसी को पेश नहीं किया था और एक तरह से पूरा प्रचार अभियान पीएम मोदी की अपील पर टिका था. बैठक सोमवार शाम 4 बजे शुरू होने की उम्मीद है.

बीजेपी की विधायक दल की पहली बैठक सोमवार शाम 4 बजे शुरू हुई और इस बैठक में एमपी के पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने डॉ. मोहन यादव के नाम का ऐलान किया है। मोहन यादव 58 साल के हैं और यह साल 1984 से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। Dr Mohan Yadav पहली बार साल 2013 में दक्षिण उज्जैन सीट से विधायक चुने गए थे।

Dr mohan yadav profile
Abvp से शुरू की राजनीति, 2013 में पहली बार बने विधायक, जानिए कौन हैं mp के नए सीएम डॉ. मोहन यादव

Dr Mohan Yadav Profile, Facts: 2013 में पहली बार चुने गए थे विधायक, लगातार जीते तीन चुनाव

हम आप सभी को बता दे कि, साल 1984 में Dr Mohan Yadav आरएसएस के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े थे। इसके अलावा वह आरएसएस के सदस्य भी रह चुके हैं। वह साल 2013 में उज्जैन दक्षिण सीट पर पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद एक बार फिर साल 2018 विधानसभा चुनाव में वह उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। साल 2023 कांग्रेस के चेतन प्रमनारायण यादव को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से 12941 वोटों से हराया था।

Dr Mohan Yadav Profile, Facts: शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रीमंडल में थे मंत्री

हम आप सभी को बता दे कि, माना जाता है कि, Dr Mohan Yadav निर्वतमान सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी हैं। साल 2013 से वह शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री थे। साल 2004 से साल 2010 तक Dr Mohan Yadav उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। साल 2011 से साल 2013 तक उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई थी।

व्यक्तिगत जीवन और शिक्षा

Dr Mohan Yadav की व्यक्तिगत जीवन की बात कर तो यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में पूनम चंद यादव और लीलाबाई यादव के घर हुआ था। उनकी शादी सीमा यादव से हुई है और उनके दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी), एलएलबी, मास्टर ऑफ आर्ट्स (एमए), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री प्राप्त की है। उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव ओबीसी समुदाय से आते हैं। मध्य प्रदेश में लगभग 58 फीसदी ओबीसी आबादी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नियर न्यूज टिम रोज़ाना अपने विवर के लिए सरकारी योजना और लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब सहित अन्य महत्वपूर्ण खबर पब्लिश करती है, इसकी जानकारी व्हाट्सअप और टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त कर सकतें हैं। हमारा यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगा हों तो अपने दोस्तों को शेयर कर हमारा हौसलाफ़जाई ज़रूर करें।

संबंधित खबरें

Tanisha Mishra
Tanisha Mishra
तनीषा मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में नियर न्यूज़ वेब पोर्टल समूह के नियरन्यूज.कॉम से की। यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, बिजनेस पर काम किया। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इसके बाद वह 2024 में नियर न्यूज से जुड़ीं। वर्तमान में वह शिक्षा, रोजगार, लाइफ स्टाइल और करियर से संबंधित खबरें nearnews.in पर लिखती हैं। उन्हें घूमने का शौक है। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

Most Popular

- Advertisment -
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
HomeLatest NewsABVP से शुरू की राजनीति, 2013 में पहली बार बने विधायक, जानिए...

RELATED ARTICLES
Tanisha Mishra
Tanisha Mishra
तनीषा मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2021 में नियर न्यूज़ वेब पोर्टल समूह के नियरन्यूज.कॉम से की। यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, बिजनेस पर काम किया। साथ ही पत्रकारिता के मूलभूत और जरूरी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई। इसके बाद वह 2024 में नियर न्यूज से जुड़ीं। वर्तमान में वह शिक्षा, रोजगार, लाइफ स्टाइल और करियर से संबंधित खबरें nearnews.in पर लिखती हैं। उन्हें घूमने का शौक है। इन्हें [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

Most Popular

- Advertisment -