Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

PM Internship Scheme 2024 : शुरू हुआ पीएम इंटर्नशिप योजना, हर महीने मिलेगा 5000 रुपये

PM Internship Scheme 2024

PM Internship Scheme 2024 : मोदी सरकार ने 3 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 1,25,000 युवाओं को इंटर्नशिप देने के लिए PM Internship Scheme शुरुआत कर दी है।

इस स्कीम के तहत 10वीं और इससे ऊपर की पढ़ाई कर चुके युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में एक साल तक इंटर्नशिप कराने का लक्ष्य रखा गया है।

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की 21 से 24 साल तक के युवाओं को इंटर्नशिप कराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 800 करोड़ रुपये अलॉट किया गया है।

अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने की योजना

केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत भारत की टॉप 500 कंपनियों में अगले 5 साल में एक करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए लक्ष्य रखा है। पीएम इंटरशिप स्किम के लिए अभ्यर्थी पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता

पीएम इंटर्नशिप योजना में कितनी मिलेगी सैलरी ?

पीएम इंटर्नशिप योजना में चयनित होने युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा एकमुश्त 6000 रुपये दी जाएंगी। इसके बाद एक साल तक हर महीने 4500 रुपये मिलेगी।

इसके अलावा कंपनी की ओर से भी 500 रुपये दिया जाएगा। यह पैसा डीबीटी के माध्यम से युवाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

इसके साथ ही पीएम इंटर्नशिप योजना में चयनित होने युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा पीएम जीवन ज्योति बीमा और पीएम सुरक्षा योजना का लाभ दिया जाएगा।

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आपके लिए महत्वपूर्ण

कब से शुरू होगी पीएम इंटर्नशिप ?

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की पीएम इंटर्नशिप की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी। अब तक मंत्रालय ने इस स्कीम 111 कंपनियों को शामिल किया है, जिसमें कृषि एवं संबंधित गतिविधियों, ऑटोमोटिव, फॉर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां शामिल हैं।

महत्त्वपूर्ण लिंक्स

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version