Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

Noel Tata Now Tata Trust Chairman : टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Noel Tata Now Tata Trust Chairman

Noel Tata Now Tata Trust Chairman : रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नए अध्यक्ष बनाया गया है. आज 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मुंबई में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नए चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

11वें और 6वें चेयरमैन बने नोएल टाटा

नोएल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें चेयरमैन नियुक्त किया गया है और सर रतन टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन के रुप में भी इन्हें ही चुना गया है. 

आपको बताते चलें की नोएल टाटा ने अपनी पढ़ाई ससेक्स यूनिवर्सिटी, यूके और INSEAD में इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) से की है.

नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्‍ट की नई जिम्‍मेदारी

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को Tata Trust की नई जिम्‍मेदारी सौंपा गया है. Noel Tata ट्रस्‍ट में भी ट्रस्‍टी के तौर पर शामिल थे.

वहीं पिछले कुछ सालों से वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं. इनका टाटा ग्रुप के साथ चार दशकों का लंबा इतिहास रहा है.

वे ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों के चेयरमैंन भी हैं. टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं.

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


बुधवार की देर रात हो गया था रतन टाटा का निधन

9 अक्टूबर दिन बुधवार की रात रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में निधन हो गया था. वहीं कल उनका अंतिम संस्‍कार किया गया.

पूरे देशवासियों ने उन्‍हें नम आंखों से विदाई दी. आज मुंबई में हुई एक बैठक में रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा का टाटा ट्रस्‍ट का चेयरमैन बनाया गया है। 

रतन टाटा के सौतेले भाई है नोएल टाटा

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. दरअसल Ratan Tata के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं

नोएल टाटा ने पहली शादी सूनी टाटा से की थी, जिनसे उनके दो बेटे हुए हैं। पहला रतन टाटा और दूसरा जिम्मी टाटा.

सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने दूसरी शादी 1955 में स्विट्जरलैंड की एक बिजनेसवमेन सिमोन से की है। नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे ही नोएल टाटा हैं.

आलू मिस्त्री से हुई है नोएल टाटा की शादी

नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो टाटा संस में सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं.

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की दंपति की तीन संतान हैं, जिनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेवाइल टाटा शामिल हैं.

निष्कर्ष : रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया अध्यक्ष बनाया गया है. बुधवार की देर तक मुबंई के एक अस्पताल में रतन टाटा का निधन हो गया था।

National Fertilizers Limited Vacancy 2024 : 10वीं से ग्रेजुएट के लिए यहां निकली सरकारी नौकरी, इस तरह होगा चयन

Ration Card Download : सभी राज्यों का राशन कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

SC ST OBC Scholarship 2024 : सभी को मिलेगी ₹48000 की स्कॉलरशिप, ऐसे भरें फॉर्म, बैंक अकाउंट में आयेगा पैसा

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version