Sunday, May 28, 2023

Russia Corona Vaccine: कितना में मिलेगा, किसे मिलेगा, कब से मिलेगा, भारत मे कब आएगा, जानिए सबकुछ

SHARE

कोरोना वैक्सीन बनाने की रेस में रूस बाजी मारते हुए सबसे आगे निकल गया। रूस में कोरोना के लिए बने टिके को रेगुलेटरी अप्रूवल मिल गया हैं।

World First Coronavirus Vaccine Approved: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को अप्रूवल मिल गया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि Covid-19 वैक्सीन का अप्रूवल हेल्थ मिनिस्ट्री से मिल गया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बताया कि उनकी दोनो बेटियों को Covid-19 वैक्सीन का डोज लगाया जा चुका है, और वे दोनों ठीक महसूस कर रहीं हैं।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि टिके के लगने के बाद बेटी के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा सा अधिक था वे दोनों बिल्कुल अब स्वस्थ हैं।

किसको सबसे पहले मिलेगा डोज?

मिखाइल मुराश्को के मुताबिक जो कि रूस के स्वास्थ्य मंत्री है, ने कहा अगस्त महीने से ही, पहले हेल्थ वर्कर्स को टिके लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके बाद सीनियर सिटीजन को इस टिके को लगाया जाएगा।

कब तक आएगा मार्केट में वैक्सीन?

Russia Corona Vaccine: अभी इस वैक्सीन का Limited डोज को ही तैयार किया गया था। रेगुलेटरी से भी अप्रूवल मिल चुका है इसीलिए अब इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन सितंबर से शुरू होगा। जैसा कि बताया गया है वह अक्टूबर से ही देश के नागरिकों को टिका लगाने की शुरुआत कर सकता हैं।

दुनिया मे किसे पहले मिलेगा यह Covid-19 Vaccine?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूरी दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन देने की बात कही हैं लेकिन कई देश इसको लेने से हिचक रहें हैं।

WHO सहित पश्चिमी देशों ने चिंता जताया है कि बिना पर्याप्त डेटा प्राप्त किये वैक्सीन को Supply करना ठीक नही होगा। United Kingdom ने साफ कहा कि वह अपने नागरिकों को रूसी Covid-19 का डोज नही देगा।

यह भी पढ़े :  Bihar B.ED. Admission 2023 : इस दिन जारी होगी बीएड में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्‍ट, यहां जानिए कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

इसीलिए माना जा रहा है कि शुरुआत में यह वैक्सीन दूसरे देशों को नही भेजा जाएगा। रूस के आम जनता पर इस वैक्सीन का असर देखने के बाद ही बाकी देश इसे लेने से सम्बंधित फैसला कर सकते हैं।

Covid 19 Vaccine Price कितना होगा?

Russia Corona Vaccine: रूस के एजेंसी TASS की माने तो यह वैक्सीन रूस में “फ्री ऑफ कॉस्ट” मिलेगा, इसपर आने वाले लागत को बजट से पूरा किया जाएगा। अन्य देशों के लिए वैक्सीन की क्या कीमत होगी यह अभी किलियर नही किया गया हैं।

रूस में ही हो रहा वैक्सीन का विरोध?

रूस द्वारा वैक्सीन के लांच करने में जल्दीबाजी दिखाने की वजह से यह दुनियाभर में गले से उतर नही रहा। इसी सप्ताह से यह वैक्सीन नागरिकों को दिया जाने लगेगा लेकिन इसका अब विरोध भी हो रहा हैं।

मल्टीनेशनल फार्मा कंपनीज के लोकल एसोशिएशन ने चेतावनी दिया है कि क्लिनिकल ट्रायल पूरा किये बगैर Covid 19 Vaccine का सिविल यूज का इजाजत दे देना खतरनाक भी हो सकता हैं।

RDIF ( Russian Direct Investment Fund ) चीफ किरिल दिमित्री ने बताया कि रूस के पास 20 से ज्यादा देशों से रूसी वैक्सीन “Sputnik V” को खरीदने के लिए 1 बिलियन से ज्यादा डोज की डिमांड आ चुका हैं।

Health Tips : प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत और Metabolism ठीक रखने मे सहायक है पाचन तंत्र

क्या भारत मे आएगा रूसी वैक्सीन?

Vaccine से जुड़ी वेबसाइट में बताया गया कि फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल भारत के साथ साथ और अन्य देशों में भी किया जाएगा। इसी दौरान वैक्सीन भारत मे आएगा।

यह भी कहा गया कि भारतीय कंपनी वृहत मात्रा में प्रोडक्शन को करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

बता दें कि भारत की अपनी स्वदेशी वैक्सीन के साथ साथ ऑक्सफोर्ड की Covid 19 Vaccine का ट्रायल चल रहा हैं।

Related Articles

Stay Connected

52,251FansLike
3,026FollowersFollow
27,905SubscribersSubscribe

Business

NAUKRI

ASTROLOGY

error: Copyright © 2022 All Rights Reserved.