New Delhi: विश्वविद्यालयों (Universities) और कॉलेजों (Colleges) में फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 1 नवंबर से शुरू होगी।
U.G.C ने स्नातक (U.G.) और स्नातकोत्तर (P.G.) छात्रों के फर्स्ट ईयर से संबंधित शैक्षणिक कैलेंडर (Academic Calendar) को मंजूरी दे दी है।
एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद U.G.C ने संशोधित गाइडलाइंस जारी की है। इसके गाइडलाइंस के मुताबिक फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए नया सत्र (2020-21) एक नवंबर से शुरू होगी।
इस वर्ष शीतकालीन व अगले वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश सहित अन्य छुट्टियों में कटौती की जाएगी। सप्ताह में छह दिन का शिक्षण कार्यक्रम होगा।
फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए एडमिशन की प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी हो जायेगी। परीक्षाएं 8 मार्च, 2021 से 26 मार्च, 2021 के बीच होंगी।
गौरतलब है कि COVID-19 के कारण 16 मार्च से विश्वविद्यालय बंद हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक’ ने ट्वीट किया कि COVID-19 महामारी के मद्देनजर U.G.C ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को स्वीकार लिया है।
U.G.C ने कहा कि विशेष मामले के तहत 30 नवंबर तक छात्रों के प्रवेश को रद्द करने पर फीस का पूरा रिफंड होगा।
वहीं, COVID-19 से बचाव के लिए कैंपस में सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) समेत अन्य नियमों का पालन जरूरी होगा।
Admission Process (To be completed) | 31.10.2020 |
Commencement of Classes of above students Fresh batch (First Semester/Year) | 01.11.2020 |
Preparation Break | 01.03.2021 to 07.03.2021 |
Conduct of Examinations | 08.03.2021 to 26.03.2021 |
Semester Break | 27.03.2021 to 04.04.2021 |
Commencement of Classes for Even Semester | 05.04.2021 |
Preparation Break | 01.08.2021 to 08.08.2021 |
Conduct of Examinations | 09.08.2021 to 21.08.2021 |
Semester Break | 22.08.2021 to 29.08.2021 |
Commencement of Next Academic Session for this batch | 30.08.2021 |