Jivitputrika Vrat 2024 : जीवित्पुत्रिका मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में प्रचलित एक व्रत है और यह हर साल जीवित्पुत्रिका व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है, हम आपको बता दें कि,
Highlight
माताएं इस व्रत के दौरान अपनी संतान की सुरक्षा, समृद्धि और सेहत के लिए दिन-रात निर्जला उपवास करतीं हैं। इसे लोग जितिया व्रत के नाम से भी जानते है.
Jivitputrika Vrat 2024 : अष्टमी तिथि की अवधि
हम आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि, 24 सितंबर 2024 को दोपहर 12:38 बजे से अष्टमी तिथि शुरू होगी और 25 सितंबर 2024 को दोपहर 12:10 बजे समाप्त हो जाएगी.
🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱
⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं
✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam
जीवित्पुत्रिका व्रत कब है?
24 सितंबर 2024 को ‘नहाए-खाय’ से जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया व्रत) की शुरुआत होगी, और 25 सितंबर 2024, बुधवार को जितिया व्रत रखा जाएगा.

- Nikon Scholarship Yojana 2024-25 : 12वीं पास को मिलेगी 1 लाख रुपए स्कॉलरशिप, डाइरेक्ट यहां से भरें फॉर्म
- Bihar Anganwadi New Vacancy 2024: 10वीं-12वीं पास के लिए बिहार आंगनबाड़ी में नई भर्ती
Jivitputrika Vrat 2024 : जितिया व्रत पूजन मुहूर्त
हम आप सभी की जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि, जितिया व्रत के दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहा हैं. द्रिक पंचांग के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त (सुबह) 04:35 से 05:22 तक रहेगा, विजय मुहूर्त 02:12 पी एम से लेकर 03:00 पी एम तक रहेगा, गोधूलि मुहूर्त 06:13 पी एम से लेकर 06:37 पी एम तक रहेगा, और 12:11 पी एम से 01:49 पी एम तक अमृत काल रहेगा.
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:35 से 05:22
- विजय मुहूर्त: 02:12 पी एम से 03:00 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त: 06:13 पी एम से 06:37 पी एम
- अमृत काल: 12:11 पी एम से 01:49 पी एम
कब है जितिया पूजन का अशुभ समय
हम आपको बता दें कि, राहुकाल 25 सितंबर 2024 को दोपहर 12:12 से 01:42 बजे तक रहेगा. माना जाता है कि, राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्यों नहीं करना चाहिए, क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है.
जितिया व्रत का महत्व
धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, Jivitputrika Vrat (जितिया व्रत) करने वाली महिलाओं के संतान को लंबी आयु, दुखों से मुक्ति, और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से नवमी तिथि तक यह व्रत रखा जाता है.
कब है जितिया व्रत का पारण
26 सितंबर 2024, गुरुवार को Jivitputrika Vrat का पारण किया जाएगा. इस व्रत का पारण आप सूर्योदय के बाद, यानी सुबह 06:11 बजे के बाद कर सकता है.
🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!
⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े
✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel