Bihar Police SI Recruitment 2023 : बिहार पुलिस में 21 हजार सिपाहियों की बहाली के तुरंत बाद बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 की प्रक्रिया शुरू होगी। (Bihar Police SI Recruitment 2023 Latest Update).
________________________
गवर्नमेंट जॉब की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Telegram और Whatsapp Group जॉइन करें
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram | Join Now |
Official Facebook | Join & Follow |
Follow on Google | Click Now |
अक्टूबर में जारी होगा नोटिफिकेशन
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में कुल 1275 पदों पर बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 की जानी है। इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के स्तर पर रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
इसके बाद बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानि BPSSC के द्वारा बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 के लिए जरूरी रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया चार माह से चल रही है।
क्या हो सकती है योग्यता?
बताते चलें बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 के लिए स्नातक पास यानि ग्रेजुएट और कांस्टेबल के लिए 12वीं यानि इंटर पास की योग्यता मांगी जा सकती है। बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 के लिए General कैटेगरी की अधिकतम आयु
सीमा 37 वर्ष और कांस्टेबल के लिए 25 वर्ष संभावित है। आरक्षण नियमों मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन Written Exam और पीईटी व पीएसटी में योग्य पाए जाने पर किया जाएगा।
दिसंबर में होगी भर्ती परीक्षा
बिहार पुलिस के ADG मुख्यालय जेएस गंगवार ने बताया कि, इस माह यानी सितंबर 2023 में रोस्टर क्लियर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अगले महीने यानि अक्टूबर, 2023 में बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 नोटिफिकेशन प्रकाशित करते हुए
दिसंबर, 2023 तक बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा 2023 लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 संबंध में प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया की बाधाओं को दूर कर लिया जाएगा।
इस वजह से फंसा था पेंच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिहार पुलिस दारोगा भर्ती 2023 को लेकर पहले तैयार किए गए रोस्टर में दिव्यांगों को आरक्षण का प्राविधान किया गया था, लेकिन बिहार पुलिस बहाली में इसका प्रविधान नहीं होने की वजह से रोस्टर को संशोधित करते हुए
दिव्यांगों के लिए अलग से स्टेनो एसआई पद का सृजन करते हुए बहाली निकालने पर विचार किया जा रहा है। (Bihar Police SI Recruitment 2023 Official Notification).
________________________
गवर्नमेंट जॉब की जानकारी चाहिए तो बिना देरी किये Telegram और Whatsapp Group जॉइन करें
Whatsapp Group | Click Here |
Telegram | Jon Now |
Official Facebook | Join & Follow |
Follow on Google | Click Now |