Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB के द्वारा कभी भी बिहार बोर्ड
इंटर परीक्षा परिणाम (Bihar Board 12th Result 2023) की घोषणा की जा सकती है। BSEB की ओर से
________________________
लेटेस्ट रोजगार समाचार और स्कॉलरशिप न्यूज़ से अपडेटेड रहने के लिए इस ग्रुप में अभी जुड़े. (अगर आप टेलिग्राम नहीं चलाते हैं तो फेसबुक को फॉलो करें, ताकि बिहार की कोई नौकरी नोटिफिकेशन न छूटे)
Whatsapp Group | Join Whatsapp |
Join & Follow | |
Telegram Group | Join Now |
Follow on Google | Click On Star |
इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। रुझानों के अनुसार, Bihar Board
आम तौर पर एक महीने की अवधि के भीतर परिणाम जारी करने वाला पहला बोर्ड (Bihar Board) है।
बताते चलें की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BSEB 12th Result 2023 आजकल यानी इन दो दिनों में जारी किया
जा सकता है। हालाँकि, अभी सुबह 06:30 AM बजे तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB की ओर से
अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन (Official Notification) जारी नहीं किया गया है।
सोमवार को जारी होगा इंटर का रिजल्ट:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB के इंटर रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2023) कब
आएगा? इस सवाल का जवाब बिहार के शिक्षा मंत्री और बिहार बोर्ड के चेयरमैन ही दे सकते हैं। हालांकि, Bihar
Board अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि इंटर का रिजल्ट सोमवार को जारी किए जा सकते हैं।
कब, कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB, इंटर रिजल्ट के दिन राज्य के शिक्षा मंत्री और BSEB चेयरमैन की प्रेस
कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद स्कोर चेक करने का लिंक Bihar Board की वेबसाइट पर Activate हो जाएगा। परिणाम
के दिन छात्रों को E- Marksheet मिलेगी और बाद में स्कूलों द्वारा भौतिक प्रतियां वितरित की जाएंगी।
परिणाम की तारीख और समय की घोषणा जल्द:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB, इंटर यानि 12वीं के परिणाम की तारीख और समय की घोषणा अपने
आधिकारिक सोशल मीडिया पेज जैसे ट्विटर और फेसबुक (Twitter & Facebook Page) पर करेगा।
सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट तैयार कर लिया गया
है, फाइनल टच दिया जा रहा है। यानी एक-दो दिन में 13 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है।