Bihar Board 11th Admission 2024-26 Calendar Out : इंटर नामांकन 2024 प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। इस बार से सरकारी प्लस टू स्कूलों में ही इंटर नामांकन होगा। कक्षा 11वीं नामांकन के लिए 11 अप्रैल से ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन शेड्यूल 2024 जारी किया है।
सभी जिला अधिकारियों को भी Bihar Board Inter Admission 2024-26 लेकर निर्देश मिला है। निदेशक ने बताया है कि डिग्री कॉलेज से इंटर अलग करने को ओएफएसएस पोर्टल से इन कॉलेज को हटाया जाएगा।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 बिहार उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संचालित OFSS Portal से संबंधित सभी कार्य की समय-सीमा तय कर दी गई है।
बिहार बोर्ड इंटर नामांकन कैलेंडर 2024-26
मैट्रिक परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशन | 10 अप्रैल 2024 तक |
OFSS पोर्टल खुलेगा | 11 अप्रैल 2024 तक |
OFSS पोर्टल बंद होगा | 25 अप्रैल 2024 तक |
पहले राउंड के लिए विद्यालय आवंटन होगा | 08 मई 2024 तक |
पहले राउंड में नामांकन प्रारंभ होगा | 08 मई 2024 तक |
पहले राउंड में नामांकन बंद होगा | 15 मई 2024 तक |
कक्षा-11वीं का वर्ग संचालन प्रारंभ | 16 मई 2024 तक |
सेकेंड राउंड में विद्यालय आवंटन व नामांकन प्रारंभ | 30 मई 2024 तक |
थर्ड राउंड में विद्यालय आवंटन एवं नामांकन प्रारंभ | 15 जुलाई 2024 तक |
स्पॉट एडमिशन एवं नामांकन प्रक्रिया समाप्ति | 31 जुलाई 2024 तक |
![Addtext 02 22 04. 47. 41 Addtext 02 22 04. 47. 41](https://nearnews.in/wp-content/uploads/2024/02/AddText_02-22-04.47.41-847x1200.webp)
नियर न्यूज टिम रोज़ाना अपने विवर के लिए सरकारी योजना और लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब सहित अन्य महत्वपूर्ण खबर पब्लिश करती है, इसकी जानकारी व्हाट्सअप और टेलीग्राम के माध्यम से प्राप्त कर सकतें हैं। हमारा यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगा हों तो अपने दोस्तों को शेयर कर हमारा हौसलाफ़जाई ज़रूर करें।