MUZAFFARPUR : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी (BRA Bihar University- BRABU) के सात अंगीभूत
कॉलेजों में नए P.G. Course शुरू करने की स्वीकृति शिक्षा विभाग ने 10 महीने बाद भी नहीं दी है।
________________________
कॉलेज और बिहार यूनिवर्सिटी की सभी लेटेस्ट जानकारी जानना है तो इन निर्देशों को फॉलो करें.
Join Whatsapp Group | Join Now |
BRABU News on Facebook | Follow |
Follow on Google | Click on Star |
NOTE : अगर आप व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं जुड़ सकते हैं तो यहां क्लिक कर फेसबुक को फॉलो करें.
बता दें की इस कारण P.G. सत्र 2021-23 में एडमिशन के लिए सीटें कम होने पर छात्र – छात्राएं परेशान हैं।
पांच महीने पूर्व कुलसचिव ने पत्र भेजकर किया था अनुरोध:
बताते चलें की पांच महीने पूर्व BRA Bihar University के कुलसचिव डॉ. रामकृष्ण ठाकुर ने उच्च शिक्षा निदेशक
को पत्र भेजकर पहल करने का Request किया था, लेकिन इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
BRABU अधिकारियों ने बताया:
BRA Bihar University से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि समय से मान्यता मिल जाती तो इसी P.G. सत्र
2021-23 से नामांकन शुरू हो जाता। BRA Bihar University की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में L.S. कॉलेज
में Commerce के सभी अनिवार्य विषयों के साथ ही Arts संकाय में Bhojpuri, English, Geography,
Sanskrit और Music की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव है। वहीं रामेश्वर सिंह कॉलेज में Commerce के सभी
अनिवार्य विषय और RBBM कॉलेज में कला संकाय में Home Science, Psychology, History और
Hindi की पढ़ाई शुरू के लिए विभाग को भेजा गया था। आरएलएसवाई कॉलेज बेतिया में Arts संकाय में Home
Science, Geography, Music, Psychology, History, Economics, Political Science,
English और Hindi, विज्ञान संकाय में भौतिकी, गणित, रसायन, वनस्पति विज्ञान व जंतु विज्ञान और
Commerce के सभी अनिवार्य विषय की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति यानि Permission मांगी गई है।
मोतिहारी के श्रीकृष्ण सिंह महिला कॉलेज में Arts संकाय से मनोविज्ञान व गृह विज्ञान, LND कॉलेज में Arts संकाय
से Home Science, Psychology, History और Hindi और विज्ञान संकाय से भौतिकी व रसायन की पढ़ाई
शुरू की जानी है। वहीं सीतामढ़ी के SRKG कॉलेज में कला संकाय में History और Psychology के साथ ही
Commerce के सभी अनिवार्य विषयों की पढ़ाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें कि Commerce, History,
Psychology समेत अन्य विषयों में सीटें रिक्त नहीं हैं। ऐसे में मान्यता मिल जाती तो विद्यार्थियों का एक सत्र बच जाता।
________________________
कॉलेज और यूनिवर्सिटी की सभी लेटेस्ट महत्वपूर्ण जानकारी चाहिए तो इन निर्देशों को फॉलो करें :-
Join Whatsapp Group | Click Here |
Follow on Google | Click on Star |