Home BRABU BRABU UG 3rd Semester Exam Schedule 2023-27: 03 से 22 अप्रैल तक...

BRABU UG 3rd Semester Exam Schedule 2023-27: 03 से 22 अप्रैल तक होगी परीक्षा, 3rd सेमेस्टर का परीक्षा शेड्यूल जारी

BRABU UG 3rd Semester Exam Schedule 2023-27 : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से 3 अप्रैल से स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी।

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देश के बाद डॉ. सुबालाल पासवान ने 23 मार्च 2025 को स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2023-27 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें…

BRABU UG 3rd Semester Exam Date 2023-27 : 3 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होगी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने बताया कि स्नातक प्रथम तृतीय की परीक्षा 03 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 22 अप्रैल 2025 तक चलेगी। विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


BRABU UG 3rd Semester Exam Sitting 2023-27 : दो पालियों में होगी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी बीआरएबीयू स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वही द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगी।

BRABU UG 3rd Semester Exam 2023-27 : यूजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 1.10 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हाेंगे. 

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने निर्देश दिया है कि परीक्षा छूट जाने या बहिष्कार करने की दशा में दोबारा परीक्षा नहीं कराई जाएगी।

BRABU UG 3rd Semester Admit Card 2023-27 : कब जारी होगा यूजी थर्ड सेमेस्टर का एडमिट कार्ड

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड कॉलेजों को ऑनलाइन माध्यम से जल्द भेज दिया जायेगा।

इस एडमिट कार्ड को कॉलेज, हस्ताक्षर और मुहर लगाकर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

BRABU UG 3rd Semester Exam Schedule 2023-27 Download
Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News
पिछला आर्टिकल लोड हो रहा है...
Exit mobile version