Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

Top 10 Scholarship for Students in India 2025 : भारत के टॉप 10 स्कॉलरशिप, फ्री में उच्च शिक्षा करने का मौका

Top 10 Scholarship for Students in India 2025

Top 10 Scholarship for Students in India 2025 : नमस्कार दोस्तों, उच्च शिक्षा पाना हर विद्यार्थी का सपना होता है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई स्टूडेंट्स अपने सपने को अधूरा छोड़ देते हैं। अगर आप भी आर्थिक कठिनाई के कारण उच्च शिक्षा हासिल नही कर पा रहे थे तो केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा (Higher Education Scholarship) के बढ़ते खर्च को देखते हुए सरकारी योजना 2025 के अंतर्गत कई तरह की लेटेस्ट स्कॉलरशिप 2025 चलाई गई हैं।

इन स्कॉलरशिप का उद्देश्य योग्य तथा जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी कठिनाइ के अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई पूरी कर सकें। अगर आप भी इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

National Means Cum Merit Scholarship: Education support for economically weaker students

इस लेख में हम आपको Top 10 Scholarship for Students in India 2025 के बारे में पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक बताएंगे। ताकि आप सभी विद्यार्थि अपनी आवश्यकता के मुताबिक अपने लिए Scholarship का चुनाव कर उसका लाभ उठा सकें।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


Top 10 Scholarship for Students in India 2025 – संक्षिप्त परिचय

Name of the ArticleTop 10 Scholarship for Students in India 2025
Type of ArticleLatest Scholarship
ModeOnline
Full InformationRead the Full Article Carefully

1. National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMSS)

केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजनाओं में से एक राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS), इसका शुभारंभ वर्ष 2008 में हुआ था, National Means-cum-Merit Scholarship का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आनेवाले मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ने से रुकवाना है और उन्हें स्कॉलरशिप के माध्यम से माध्यमिक स्तर तक अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि पढ़ाई बीच मे न छूटे।

2. Pradhanamntri Special Scholarship Yojana (PMSSS)

प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (PMSSS) की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी, इस सरकारी योजना के तहत स्कॉलरशिप वैसे विद्यार्थियों को दिया जाता है जो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मूल निवासी है, प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करवाना है।

3. Post Matric Scholarship Yojana (PMS)

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय से आनेवाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को Post Matric Scholarship छात्रवृत्ति प्रदान करना है, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प प्रदान किया जा सकें, जिससे उच्च शिक्षा में इस वर्ग के विद्यार्थियों की उपलब्धि दर में वृद्धि हो पाए तथा रोजगार पाने का बेहतर विकल्प मिल सके।

4. Vidyalakshmi Education Loan Yojana

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना (PM Vidyalaxmi Yojana 2025) केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह एक शिक्षा ऋण योजना (Education Loan Scheme 2025) है, जो की देश के किसी भी राज्य के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए बिना किसी गारंटी के इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जाता हैं।

5. INSPIRE Scholarship for Higher Education (SHE)

केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से INSPIRE Scholarship for Higher Education छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है, इस केंद्र सरकार के स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत हर साल 12,000 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाती हैं।

6. Indira Gandhi Single Girl Child Scholarship Yojana

भारत सरकार के अंतर्गत आनेवाले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा वैसे छात्राओं को 36200 रुपये प्रतिवर्ष दी जाती हैं जो अपने परिवार की एकलौती बेटी हो। इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ तभी मिलता हैं जब छात्रा किसी भी नामित विश्वविद्यालय या स्नातकोत्तर कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकन लेती हैं, बताते चले कि छात्रा के पीजी कोर्स पूरी कम्प्लीट होने तक कुल ₹36,200/- प्रति वर्ष के हिसाब से दी जाती हैं।

7. Mukhyamntri Higher Education Scholarship Yojana

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025, एक ऐसी सरकारी योजना है जो कम आय वर्ग से आनेवाले परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से दी जाती हैं। Mukhyamntri Higher Education Scholarship Yojana आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे उच्च शिक्षा हासिल कर सकें।

8. National Scholarship Yojana (NSP Scholarship)

नेशनल स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है। National Scholarship Yojana के माध्यम से ट्यूशन फीस, किताबें और अन्य शैक्षिक खर्चों में मदद की जाती है। यह सरकारी योजना अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति/जनजाति, और अन्य पिछड़े वर्ग से आनेवाले छात्रों के लिए चलाई जाती है।

9. Digital India Scholarship Yojana (NIELIT Scheme)

डिजिटल इंडिया स्कॉलरशिप योजना भारत सरकार की एक सरकारी योजना है, जो छात्रों को डिजिटल शिक्षा और तकनीकी कौशल के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान करती है। इसका लक्ष्य गरीब और मेधावी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा का अवसर प्रदान करना है। यह योजना (Digital India Scholarship Yojana) डिजिटल भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

10. National Talent Search Examination (NTSE Scholarship)

National Talent Search Examination – NTSE योजना का मुख्य उद्देश्य देश भर के उच्च बौद्धिक और शैक्षिक क्षमता वाले विद्यार्थियों की पहचान करना हैं और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है।

Important Links

Join Our Whatsapp GroupClick Here
Home PageClick Here

निष्कर्ष

दोस्तों, इस लेख में हम आपको Top 10 Scholarship for Students in India 2025 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताया है। अगर आप भी स्टूडेंट्स हैं और आगे की पढ़ाई Continue रखना चाहते हैं, तो इन स्कॉलरशिप का लाभ जरूर उठाएं। अगर आपको यह लेख अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और छात्रों के साथ शेयर करें।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version