Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

BRABU Part 3 Exam 2021-24 : स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा आज से, बिहार यूनिवर्सिटी गाइडलाइन जारी

BRABU Exam Calendar 2024-25

BRABU Part 3 Exam 2021-24 : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट थ्री सत्र 2021-24 की परीक्षा आज 23 अगस्त दिन शुक्रवार से शुरू होने जा रही हैं. इसके लिए 57 एग्जाम सेंटर बनाये गये हैं.

BRABU Part 3 Exam 2021-24 : 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

BRABU Part 3 Exam 2021-24 में 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेने की संभावना हैं. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पार्ट 3 परीक्षा 2021-24 को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

स्नातक पार्ट 3 परीक्षा 2021-24 में पिछले सत्र के पेंडिंग रिजल्ट वाले स्टूडेंट्स भी शामिल होने वाले हैं। बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, BRABU Part 3 Exam 2021-24 दो पालियों में होगी.

BRABU New Exam Calendar 2024-25 PDF Download :अगले 6 महीने में होगी 21 परीक्षाएं, नया एग्जाम कैलेंडर जारी

आपके जानकारी के लिए बताते चलें की पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से शुरू होगी जो दोपहर 12 बजे समाप्त होगीं, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे शुरू शुरू होगीं जो शाम 4 बजे चलेंगी.

BRABU Part 3 Exam 2021-24 : 5 सितंबर को खत्म होगी परीक्षा

बीआरएबीयू की ओर से पूर्व में जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार. ऑनर्स विषयों की परीक्षा पहले 4 सितंबर को खत्म होनी थी. लेकिन अब BRABU Part 3 Revised Exam Schedule के अनुसार, 5 सितंबर तक चलेंगी.

आपके बताते चलें की 28 अगस्त को होने वाली ग्रुप सी व डी के विषयों की परीक्षा अंतिम दिन ली जायेगी. अन्य परीक्षाओं का शिड्यूल पूर्व की तरह रहेगा. इसी तरह जनरल कोर्स की परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होकर 3 सितंबर तक चलेगी.

BRABU Part 3 Exam 2024 : सभी जिलों में बनाये गए कलेक्शन सेंटर

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा BRABU Part 3rd Exam 2021-24 के लिए सभी जिलों में कलेक्शन सेंटर भी बनाये गये हैं, जहां एग्जाम खत्म होने के बाद हर दिन कॉपियां स्टोर की जायेगी।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 : इस वजह से 2 लाख छात्राओं का पैसा अटका

BRABU Part 3rd Exam 2024 : बिहार यूनिवर्सिटी करेगी परीक्षा की निगरानी

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय ने प्राचार्यों को कदाचारमुक्त व स्वच्छ माहौल में BRABU Part 3 Exam 2021-24 लेने का निर्देश दिया हैं. यूनिवर्सिटी के स्तर से भी परीक्षा की निगरानी की जायेगी.

इसको लेकर बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से तैयारी पूरी हो चुकी है. सभी जिलों में एग्जाम सेंटर बनाये गये हैं. ऐसे में BRABU Part 3 Exam 2021-24 में बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से सख्ती बढ़ा दी गयी है.

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News
Exit mobile version