BRABU LAW Entrance Exam Admit Card 2024 Download : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा लॉ प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए बुधवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 20 अक्टूबर को दो केंद्रों पर आयोजित होंगी.
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
BRABU LAW Entrance Exam 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बीआरएबीयू के ऑफिशियल वेबसाइट से एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन दो केंद्रों पर होगी लॉ प्रवेश परीक्षा
बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को बताया है की एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आरडीएस कॉलेज को केंद्र बनाया गया है जबकि, प्री लॉ की प्रवेश परीक्षा आरबीबीएम कॉलेज में ली जाएगी।
लॉ प्रवेश परीक्षा के लिए 1784 अभ्यर्थी ने किया है आवेदन
बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए 1347 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जबकि प्री लॉ के लिए सिर्फ 437 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है।
लॉ में 2 हजार से अधिक सीटों पर होगा नामांकन
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की लॉ में नामांकन के लिए इसबार छह नये कॉलेजों को मान्यता मिली है। इसबार 11 कॉलेजों में एडमिशन लिया जाएगा. जिसमें एलएलबी के लिए 1140 व प्री लॉ के लिए 840 सीट रखे गए हैं।
इसके अलावा भी दो और कॉलेजों को मान्यता मिली है. इनका नाम भी पोर्टल पर जल्द जोड़ा जाएगा। ऐसे में एलएलबी व प्री लॉ में नामांकन के लिए कुल सीटों की संख्या 2000 के पार पहुंच जायेगी.
जबकि, प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कम मिला हैं. Bihar University LAW Entrance Result 2024 जारी होने के बाद इन कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी.
महत्वपूर्ण लिंक्स
लॉ प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड : यहां से करें
निष्कर्ष
बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में लॉ प्रवेश परीक्षा को लेकर 16 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. यह प्रवेश परीक्षा 20 अक्टूबर को ली जाएगी। अभ्यर्थी बीआरएबीयू के वेबसाइट पर आवेदन संख्या व पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
