चार वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed. व B.SC.-B.Ed. कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित होगी।
आपको बता दे की इस परीक्षा में 2,053 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। इसमें 1060 छात्र एवं 993 छात्रएं हैं। वहीं, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की प्रवेश परीक्षा में इंटर पास छात्र शामिल होगें।
2 घंटे की चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स प्रवेश परीक्षा में 120 Question पूछे जाएंगे। जो सभी प्रश्न 1-1 अंक के होगें।
यहां देखें किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे
SI. | Subjects | No. of Questions | Marks |
1. | General English Comprehension | 15 | 15 |
2. | General Hindi | 15 | 15 |
3. | Logical & Analytical Reasoning | 25 | 25 |
4. | General Awareness | 40 | 40 |
5. | Teaching-Learning Environment in Schools | 25 | 25 |
आपको बता दे की प्रवेश परीक्षा का आयोजन LNMU, Darbhanga की ओर से की जा रही है।
BRABU के Nodal Officer डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी हो गई है।
उन्होंने बताया की राज्य स्तरीय B.Ed. प्रवेश परीक्षा में COVID-19 को लेकर जो प्रोटोकॉल थे। उसका पालन इस बार भी परीक्षा केन्द्रों पर करना है।
बता दें की परीक्षा शुरू होने के 2 घंटा पहले केंद्र पर प्रवेश मिलेगी। वहीं, प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 12 अक्टूबर को रिजल्ट जारी होगी।
वहीं, 28 से 30 अक्टूबर तक प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों की “Counciling” होगी और वहीं 2 नवंबर से कक्षाएं शुरू होगी।
बता दें कि चार वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed. व B.SC.-B.Ed. कोर्स के लिए राज्य में चार कॉलेज है। जो चारों कॉलेज BRABU, Muzaffarpur से ही संबद्धता प्राप्त हैं।
यहां देखें कॉलेज
SL. | College Name |
1. | Basundhara Teachers’ Training College, Muzaffarpur |
2. | Mata Sita Sunder College of Education, Sitamarhi |
3. | Shaheed Pramod B.Ed. College, Muzaffarpur |
4. | Baidyanath Shukla College of Education, Vaishali |
वहीं, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.-B.Ed. व B.SC.-B.Ed. कोर्स के लिए 7 हजार से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
वहीं, परीक्षा केंद्र तीन शहरों में बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर के अलावा पटना व दरभंगा में भी परीक्षा होगी।