Muzaffarpur: राज्य के विभिन्न B.Ed. कॉलेजों में एडमिशन के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों में मंगलवार से दस्तावेज सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है।
आपको बता दें की मंगलवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में 1200 छात्रों को बुलाया गया था।
आपको बता दें की बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में 59 कॉलेजों के लिए 6200 छात्रों का एडमिशन होना है।
BRABU की ओर से काउंसलिंग के लिए केन्द्र एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट को बनाया गया है।
यहां देखें पहले दिन इतने छात्रों का हुआ दस्तावेज सत्यापन:
क्रम संख्या. | विश्वविद्यालय का नाम | छात्रों की संख्या |
1. | बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर | 626 |
2. | मगध विश्वविद्यालय, बोधगया | 485 |
3. | आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना | 420 |
4. | पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना | 341 |
5. | मौलाना मजहरूल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय, पटना | 276 |
6. | वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा | 270 |
7. | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा | 232 |