BSEB: मैट्रिक परीक्षा, 2021 में सम्मिलित होने वाले स्टूडेंट्स के लिए सेंटअप (Sent-Up) परीक्षा (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक) 10 से 13 नवंबर तक होनेवाली थी।
वहीं, प्रायोगिक की परीक्षा 17 एवं 18 नवंबर को होनेवाली थी।
जिसे, BSEB ने कुछ अपरिहार्य कारणों से मैट्रिक सेंटअप (Sent-Up) परीक्षा कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
Matric 10th 10 Year Question Bank : Soon
BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि स्कूल के प्रधान अब 11 से 17 नवंबर तक मैट्रिक सेंटअप(Sent-Up) परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षा 18 एवं 19 नवंबर को आयोजित करेंगे।
सभी DEO मान्यता प्राप्त +2 स्कूल/कॉलेज के प्रधान को अवश्य निर्देशित कर देंगे कि परीक्षा संचालन कराने के क्रम में COVID-19 के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी की विस्तृत गाइडलाइन का अनुपालन करना जरूरी है।
यहां देखें परीक्षा का नया शेड्यूल
परीक्षा की तिथि/दिन | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
11-11-2020 (बुधवार) | विज्ञान | गणित |
12-11-2020 (गुरुवार) | समाजिक विज्ञान | अंग्रेजी |
13-11-2020 (शुक्रवार) | मातृभाषा | द्वितीय मातृभाषा |
17-11-2020 (मंगलवार) | ऐच्छिक विषय | *** |