Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Portal Closed 2025 : बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल खुलवाने के नाम पर साइबर कैफे के संचालक ग्रेजुएशन पास छात्राओं से ठगी कर रहे हैं।
जाने इस पोस्ट में क्या क्या है
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की इसकी शिकायत छात्राओं ने 4 फरवरी यानी मंगलवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में आकर की हैं।
ये भी पढ़ें…
- AIIMS Data Entry Operator Vacancy 2025 : एम्स में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती, सैलरी 20 हजार
- Bank Peon Vacancy 2025 : 10वीं पास के लिए यहां निकली चपरासी भर्ती, डायरेक्ट यहां करें आवेदन
- Govt School Teacher Vacancy 2025 : सरकारी स्कूल में शिक्षक के 10790 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जाने सेलेक्शन प्रोसेस
- Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या के स्नान से पहले महाकुंभ में मची भगदड़, घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ी
- Bihar Home Guard Vacancy 2025 : बिहार होम गार्ड के 15000 पदों पर बंपर भर्ती हेतु नई नोटिस हुई जारी
- One Year BEd Course : 10 साल बाद फिर से 1 वर्षीय बीएड कोर्स शुरू, जाने क्या रखी गई है नई शर्ते
- Bihar Sauchalay Yojana Online Apply 2025 : बिहार शौचालय योजना 12000 रूपये के लिए ऐसे करे ऑनलाइन
- PM Svanidhi Yojana 2025 : बिना गारंटी 10000 से 50000 रुपये तक के लोन के लिए ऐसे करें अप्लाई
- SBI PO Vacancy 2025 : SBI बैंक पीओ के 600 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन, इस महीने होगी परीक्षा
- PM Mudra Loan 2025 : 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन के लिए ऐसे करें आवेदन?
- Job Card Number Kaise Nikale 2025 : घर बैठे अपना जॉब कार्ड नंबर कैसे निकालें? जाने आसान प्रकिया
- Bihar Police Driver New Vacancy 2025 : बिहार पुलिस ड्राइवर की 4361 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 12वीं पास
31 जनवरी के बाद बंद हो चुका है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान का पोर्टल : Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Portal Closed 2025
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कर्मियों ने बताया है कि 31 जनवरी के बाद मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल बंद हो चुका है।
अगर कोई शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की बात कह रहा है तो वह गलत है।
साइबर कैफे संचालक ने 2000 रुपये की मांग : Bihar Mukhymantri Kanya Utthan Yojana Portal Closed 2025
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में मंगलवार को कई छात्राएं पोर्टल पर अपना नाम चेक कराने पहुंचीं।
उन्हें बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की तरफ से बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल अभी बंद है।
इन छात्राओं ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के पोर्टल पर अपना नाम अपडेट कराना है। इसपर बीआरएबीयू की तरफ से कहा गया कि अभी पोर्टल बंद है।
इसपर एक छात्रा ने बताया कि साइबर कैफे संचालक ने बताया है कि वह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल खुलवाकर नाम अपडेट करा देगा। इसके एवज में उसने ₹2000 की मांग की है।
पत्र आने के बाद ही खुल सकेगा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल
बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को समझाया गया है कि पोर्टल अभी बंद है और शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पोर्टल खोलने के बारे में कोई पत्र भी नहीं आया है। पत्र आने के बाद ही पोर्टल खुल सकेगा।
