Bihar Land Registration : यदि आप बिहार के रहने वाले है तो ये खबर आप के लिए है। हाल ही में बिहार सरकार ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके चलते अब सभी बिहारवासियों को Registration Office जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्योंकि अब से Bihar Land Registration से लेकर शादी रजिस्ट्रेशन तक के कामों के लिए एक डिजिटल टीम आपके घर आएगी और रजिस्ट्रेशन का पूरा काम करके जाएगी।
🚨 90% Students यह Secret WhatsApp Channel Join नहीं करते… बाद में पछताते हैं 😱
⚡ नई सरकारी नौकरी, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Notice सबसे पहले पाने वाले हजारों स्टूडेंट्स पहले से जुड़े हुए हैं
⏰ आप भी तुरंत Join करें और पायें सभी लेटेस्ट जानकारी 👇
✅ Free Join • ✅ Instant Alert • ✅ No Spam • ✅ Daily Vacancy Updates
बता दें कि, यह शुरुआत निषेध, उत्पाद शुल्क, पंजीकरण विभाग व बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसायटी (Jivika) के संयुक्त प्रयास से शुरू कराई जा रही है, जिससे सभी ग्रामवासियों को अपने- अपने गांव में ही पंजीकरण सेवाएँ मिल सकेंगी।
जिसके चलते जीविका दीदियों को गाँवों में एक नई ज़िम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि, अभी यह योजना एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी, लेकिन अगर यह सफल रहा तो इसे पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा।
घर घर जाएंगी डिजिटल दीदियां
सरकार के इस नई पहल में शिक्षित जीविका महिलाएं प्रत्येक गाँव में न केवल ई-रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करेगी बल्कि, वे लोगों को व्यावहारिक जागरूकता भी देंगी।
📢 यह Update हर स्टूडेंट तक नहीं पहुँचता… पहले Join करने वाले को ही फायदा मिलता है 🚀
🔥 Sarkari Job, Admit Card, Result, Scholarship और BRABU Update सबसे पहले पाने के लिए अभी तुरंत नीचे लिंक पे क्लिक कर जुड़ें
⚡ देर करने वाले अक्सर महत्वपूर्ण अपडेट मिस कर देते हैं 👇
✅ Fast Update • ✅ Free Join • ✅ Daily Alerts • ✅ Trusted Community
वहीं इस काम में मौजूद सभी दीदियो को ‘डिजिटल दीदी कम सक्षम दीदी’ (डिजिटल बहन कम सशक्त बहन) के नाम से भी जाना जाएगा।
इन दीदियों का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना होगा, जिससे ग्रामवासियों को इसकी जटिलताओं से मुक्ति मिल सके।
ट्रेनिंग से लेकर तकनीकी सुविधाओं तक की पूरी व्यवस्था
इस प्रोजेक्ट के लिए चयनित जीविका दीदियों को विशेषरूप से ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें उन्हें कंप्यूटर चलाने, इंटरनेट उपयोग करने, ऑनलाइन फ़ॉर्म भरने से लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अपलोड करने और ई-रजिस्ट्रेशन फ़ीस जमा करने की प्रक्रिया के बारे में सिखाया जाएगा।
साथ ही जीविका दीदिया काम सुचारू रूप से कर सकें इसके लिए उन्हें कंप्यूटर, प्रिंटर और वाई-फ़ाई जैसी तकनीकी सुविधाएँ भी दी जाएगी।
पढ़ी-लिखी महिलाओं को दी जाएगी प्राथमिकता
बता दें कि इस प्रोजेक्ट में ग्रामीण विकास विभाग (Rural Development Department) ने कहा है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाली, साथ में पास कंप्यूटर डिप्लोमा या अन्य तकनीकी शिक्षा है, वैसी जीविका दीदियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं इस काम को पूरा करने हेतु एक हज़ार से अधिक महिलाओं को चयनित किया जाएगा। चयनित दीदियां न केवल Bihar Land Registration ही नहीं बल्कि ग्रामीणों को शादी रजिस्ट्रेशन और गोद लेने जैसे दस्तावेज़ रजिस्ट्रेशन व अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में भी जानकारी देगी।
बता दें कि वर्तमान में, बिहार में तक़रीबन 1.5 करोड़ जीविका दीदियां (जीविका आजीविका कार्यक्रम से जुड़ी महिलाएं) विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं। जीविका के ऑफिस हर ब्लॉक में है जहां सैकड़ों महिलाएं काम करती हैं।
इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में 270 दीदी अधिकार केंद्र पहले से ही कार्यरत्त हैं, जहां निवास प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट जारी किए जाते हैं। अब, इन केंद्रों और इन महिलाओं के नेटवर्क के ज़रिए गांवों तक ई-रजिस्ट्रेशन सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।
गांव वालों को सीधा फायदा होगा
इस Sarkari Yojana से ग्रामीणों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समझना आसान हो जाएगा, वहीं बिचौलियों पर ग्रामीणों की निर्भरता भी कम होगी। इससे आपका समय और पैसा दोनों की बचत होगी, साथ ही इससे Bihar Land Registration Process और ज़्यादा पारदर्शी होगी।
आपके लिए ये Digital India की ओर यह कदम न केवल एक प्रशासनिक सुधार लाएगा, बल्कि इससे महिलाओं को टेक्नोलॉजी के ज़रिए सशक्त बनाने में एक मज़बूत पहल माना जा रहा है।

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel