Site icon NEARNEWS – BRABU, Naukri, Bihar News in Hindi Latest Update

Bihar 4 Year B.Ed 1st Merit List Download 2024 : चार वर्षीय बीएड फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक होगा एडमिशन

Bihar 4 Year B.Ed 1st Merit List Download 2024

Bihar 4 Year B.Ed 1st Merit List Download 2024 : नोडल विवि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय बीएड कोर्स में नामांकन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट शनिवार को जारी कर दिया है।

आपके बताते चलें की इस बात की जानकारी चार वर्षीय बीएड कोर्स प्रवेश परीक्षा 2024 के नोडल अधिकारी प्रो. विनय शंकर राय ने Bihar 4 Year B.Ed 1st Merit List 2024 जारी करके दी है।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


29 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होगा चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन

नोडल अधिकारी ने बताया की बिहार 4 वर्षीय बीएड फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2024 के आधार पर 29 अक्टूबर से चार वर्षीय बीएड में छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा। चार वर्षीय बीएड फर्स्ट मेरिट लिस्ट यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ सभी कॉलेजों को भेज दी गई है।

बिहार 4 वर्षीय बीएड फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2024 के आधार पर 14 नवंबर तक कॉलेजों में एडमिशन होगा। 16 नवंबर 2024 तक कॉलेजों को रिपोर्ट भेजनी है कि कहां सीट खाली रह गई। कॉलेजों की सूचना के बाद Bihar 4 Year B.Ed 2nd Merit List 2024 जारी की जाएगी।

चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए फीस

नोडल अधिकारी ने बताया की बीएड में जो फीस तय है वही फीस चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन में देनी है। उन्होंने बताया की बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के चार कॉलेजों में चार वर्षीय बीएड की पढ़ाई होती है।

चार दिन के अंदर ही प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर रिकार्ड

राजभवन ने चार वर्षीय बीएड की प्रवेश परीक्षा लेने के लिए पहली बार बीआरएबीयू को नोडल बनाया था। बीआरएबीयू ने चार दिन के अंदर ही चार वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर रिकार्ड बनाया था।

1196 छात्रों ने काउंसिलिंग के लिए कराया था रजिस्ट्रेशन

नोडल अधिकारी ने बताया की चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए 1196 छात्रों ने काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 513 विद्यार्थी ऑफलाइन काउंसिलिंग के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने बताया की एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर में चार दिन तक छात्रों की काउंसिलिंग हुई थी। ऑफलाइन काउंसिलिंग के बाद शनिवार को छात्रों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई।

महत्वपूर्ण लिंक्स

बिहार 4 वर्षीय बीएड फर्स्ट मेरिट लिस्ट डाउनलोड : यहां से करें

निष्कर्ष

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के चार बीएड कॉलेजों में चार वर्षीय बीएड कोर्स नामांकन के लिए शनिवार को प्रथम मेधा सूची जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट बीआरएबीयू के ऑफिशियल वेबसाइट या उपर बताएं गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Vacancy 2024 : बिहार आंगनबाड़ी में 1008 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं व 12वीं पास को मौका

UIIC AO Vacancy 2024 : एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, ऐसे मिलेगी नौकरी

IPPB Bank Executive Vacancy 2024 : आईपीपीबी बैंक में बिना परीक्षा दिए नौकरी पाने का शानदार मौका

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

Exit mobile version