HomeMuzaffarpurMuzaffarpur: आरडीएस कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़, विभागाध्यक्ष पर आरोप, हंगामा

Muzaffarpur: आरडीएस कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़, विभागाध्यक्ष पर आरोप, हंगामा

WhatsAppJoin WhatsApp GroupJoin Now
TelegramJoin Telegram ChannelJoin Now

RDS College Muzaffarpur Latest News : गुरुवार को बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के आरडीएस कॉलेज में एक छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कॉलेज में हंगामा किया हैं।

वहीं इस मामले को शांत कराने के लिए काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस RDS कॉलेज पहुंची थी। इसके बारे में पुलिस ने RDS कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी है।

ये भी पढ़ें…

🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱

⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

यह भी पढ़े :  BRABU UG 5th Semester Internship: अंतिम मौका! फास्ट ट्रैक से मात्र 5 दिन में मिलेगी इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं RDS कॉलेज प्रशासन से इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News


असाइनमेंट जमा करने के दौरान हुई यह घटना

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 1 बजे एक छात्रा कुछ अन्य लोगों के साथ कॉलेज पहुंची और प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह के चैंबर में जाकर एक विभागाध्यक्ष पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया हैं।

छात्रा ने बताया कि यह घटना हमारे साथ असाइनमेंट जमा करने के दौरान हुई। वहीं हमने काफी देर तक कॉलेज के प्राचार्य के चेंबर के बाहर हंगामा किया। इसके बाद कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी जुट गये।

यह भी पढ़े :  Magadh University UG 5th Semester Internship Link Active: तुरंत करें अपना रजिस्ट्रेशन

प्राचार्य ने बताया की, हमने छात्रा को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने बताया की, छात्रा ने इस बारे में हमारे पास किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी हैं।

लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी

इधर, हंगामे के बाद छात्रा के साथ आये लोगों ने 112 नंबर पर Call कर पुलिस को जानकारी दी कि एक छात्रा को RDS कॉलेज में बंधक बना लिया गया है। वहीं प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह ने भी काजीमोहम्मदपुर थाने को फोन कर सूचना दी।

आरडीएस कॉलेज में दिन भर हलचल रही

काजीमोहम्मदपुर के थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि RDS कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह की तरफ से हंगामे को लेकर फोन कर सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस पहुंची।

यह भी पढ़े :  Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Apply Online : आवेदन प्रक्रिया शुरू

वहीं छात्रा या कॉलेज के प्रशासन ने इसके बारे में लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले को शांत करा दिया। इस हंगामे के बाद कॉलेज में दिन भर हलचल थी।

इस घटना से संबंधित और भी सूचना देने या वीडियो साझा करने के लिए हमे हमारे ऑफिसियल टेलीग्राम पर मैसेज करें :- @NearNewsSupport

छात्रा किसी अन्य लोगों के साथ पहुंची थी कॉलेज

सूत्रों ने बताया कि 112 नंबर पुलिस RDS कॉलेज विभागाध्यक्ष को अपने साथ लेकर जाना चाहती थी, इसको कर्मचारियों ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने विभागाध्यक्ष को छोड़ दिया।

कर्मचारियों ने बताया कि छात्रा वह किसी अन्य लोगों के साथ असाइनमेंट जमा करने RDS कॉलेज आई थी। उसके साथ कोई अभिभावक भी नहीं आये हुए थे।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!

⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

एस.के. जैन
एस.के. जैनhttps://nearnews.in/author/suryalalkumar/
पिछले 6 सालों से अपनी लेखनी का छाप छोड़ते आये सूर्यालाल कुमार जैन मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार के रहने वाले है। बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर से बीकॉम से अकाउंट हॉनर्स करने के बाद आजकल मुजफ्फरपुर, बिहार मे रहते हुए स्वतंत्र लेखन कार्य के प्रति समर्पित है। बीआरएबीयू लेटेस्ट खबर, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी नौकरी सहित अन्य सभी विषयों पर समीक्षात्मक लेखनी के लिए सूर्यालाल कुमार जैन जाने जाते है।
RELATED ARTICLES

Most Popular