ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय राज्य ने 341 बीएड कॉलेजों में खाली 6,618 सीटों पर नामांकन के लिए चौथी मेरिट लिस्ट आज मंगलवार यानी 10 सितंबर 2024 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया हैं।
18 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में लेना होगा एडमिशन
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की बीएड फोर्थ मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी 11 से 17 सितंबर के बीच बिहार सीईटी बीएड की वेबसाइट पर सीट कंफर्म करके अभ्यर्थी 18 सितंबर तक आवंटित कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।
🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱
⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं
✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam
सीटें खाली रहने पर हो सकता है बीएड स्पॉट एडमिशन
वहीं आवंटित कॉलेज में एडमिशन नहीं लेने पर अभ्यर्थी का दावा समाप्त हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौथी मेरिट लिस्ट से एडमिशन हो जाने के बाद भी बाद सीटें खाली रह जाती है तो स्पॉट नामांकन हो सकता है।
30 हजार 682 (82.26 फीसदी) छात्रों ने लिया एडमिशन
बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के स्टेट नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि बिहार बीएड नामांकन के लिए तीन मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद कुल 30 हजार 682 (82.26 फीसदी) छात्रों ने एडमिशन लिया है।
Bihar Block ABF Vacancy : बिहार में ब्लॉक स्तर पर आई नई वैकेंसी, आवेदन शुरू
3 मई से चल रही है बीएड नामांकन की प्रक्रिया
आपके जानकारी के लिए बताते चलें की राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के 341 बीएड कॉलेजों में कुल 37 हजार 300 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 03 मई से चल रही है। पहली मेरिट लिस्ट 25 जुलाई को जारी हुई थी।
इसके आधार पर 26 जुलाई से 10 अगस्त तक 18,879 अभ्यर्थियों ने एडमिशन लिया। दूसरी मेरिट लिस्ट 13 अगस्त को जारी हुई थी जिसके आधार पर 14 से 27 अगस्त तक 8,181 अभ्यर्थियों ने एडमिशन लिया।
- Bihar Beltron Deo Mock Test : फ्री में करें बिहार बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की तैयारी, लिंक जारी
- BIS Vacancy : स्टेनोग्राफर सहित 345 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन शुरू
- AIESL Assistant Supervisor Vacancy 2024 : सुपरवाइजर की नई बहाली, 24 सितंबर लास्ट डेट
जबकि, तीसरी मेरिट लिस्ट 29 अगस्त को जारी हुई थी जिसके आधार पर 30 अगस्त से 07 सितंबर तक 3,722 अभ्यर्थियों ने आवंटित कॉलेज में एडमिशन लिया।
महत्त्वपूर्ण लिंक्स
बिहार बीएड फोर्थ मेरिट लिस्ट डाउनलोड : यहां से करें
🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!
⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े
✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel