Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात, 10 सितंबर तक बिहार में बारिश, जाने मौसम का हाल

By Rahul

Published on:

Follow Us
weather alert

Bihar Weather : पार्टी फंक्शन और मार्केटिंग के दौरान अगर बारिश शुरू हो जाये तो लेने के देने पर जाते हैं, क्योकि बंगाल की खाड़ी से चक्रवात उठा है और अब वह धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ रहा है। मौषम विभाग के मुताबिक के मुताबिक 08 सितंबर तक ओडिशा के समुद्री तट से टकराने का आकलन किया गया है।

मौषम विभाग की माने तो ओडिशा के तट से चक्रवात के टकराने के बाद बिहार में 48 घंटे के भीतर भारी वर्षा हो सकती हैं। बता दें कि अभी बिहार में मानसून के दरमियान सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड किया गया हैं।

Jio Anniversary Offer: रिलायंस जियो के हैप्पी बर्थडे पर जियो यूजर्स के लिए खास ऑफर्स

बिहार में 07 सितंबर तक हुई 614.3 मिलीमीटर वर्षा

बिहार एक तरफ सूखा की चपेट में है तो दूसरी तरफ बाढ़ के चपेट में, मौषम विभाग की माने तो राज्य में सात सितंबर तक 828.7 मिलीमीटर तक वर्षा हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 614.3 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है। मतलब मौषम विभग के मुताबिक बिहार में सामान्य से 26 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज किया गया है।

07 सितंबर को बिहार का सबसे अधिक गर्म स्थान सीतामढ़ी का पुपरी रहा, यहां पर पूरे राज्य भर के जिलों के मुकाबले अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

पटना में मौषम का हाल

वही अगर हम राज्य भर में सबसे न्यूनतम तापमान कहा रहा तो आपको बता दे कि सबसे न्यूनतम तापमान डेहरी में दर्ज किया गया हैं, मौषम विभाग के मुताबिक यहां पर न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35.2 रहा एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

हालांकि, मानसून की रेखा राजधानी में नीचे होने के कारण से फिलहाल वर्षा होने का कोई आसार नहीं बन रहा हैं। मौषम विभाग के मुताबिक अब 10 सितंबर तक उम्मीद है कि एक बार पुनः राज्य में बारिश वाले बादलों का आवागमन हो जिसके बाद राज्य के कई इलाकों में तेज वर्षा होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rahul

Near News is a Digital Media Website which brings the latest updates from across Bihar University, Muzaffarpur, Bihar and India as a whole.

Leave a Comment