Numerology Rashifal : क्या आप जानते हैं अंक ज्योतिष में भी राशि चक्र की तरह ही अंकों का खास महत्व होता है. मान्यता के अनुसार हर अंक का जुड़ाव किसी न किसी ग्रह से होता है. अगर आपको अपना मूलांक जानना हैं, तो अपकी जन्म तिथि, महीना और वर्ष के अंकों को जोड़कर जो अंक प्राप्त होगा उसे एकल अंक तक घटाएं.
उदाहरण के साथ हम आपको बताए तो, अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा (1+0 = 1, 1+9 = 10, 1+0 = 1, 2+8 = 10, 1+0 = 1). आपको बता दें कि, Numerology की सहायता से किसी भी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में कई रोचक बातें जान सकते हैं.
हम आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहते हैं कि, किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसके लव मैरिज या फिर अरेंज मैरिज की कितनी सम्भावना है यह जानकारी देता है. हमारे इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि, आपके मूलांक के अनुसार आपकी लव मैरिज होनी या फिर अरेंज मैरिज.
🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱
⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं
✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam
अगर आपका जन्म किसी भी माहिने के 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 वाले लोग प्रेम के मामले में काफी संकोची होते हैं. ऐसे व्यक्ति को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई होती है, यही कारण है कि, इनके लिए लव मैरिज करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
Numerology Rashifal : मूलांक 2
अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी माहिने के 2, 11, या 20 तारीख को हुआ है ऐसे लोग स्वतंत्र सोच के होते हैं. ये लोग प्यार के मामले में दिल से अधिक दिमाग से काम लेते हैं. यह काफी सोचने समझने के बाद प्रेम करते हैं और लव मैरिज की पूरी कोशिश करते हैं.
मूलांक 3
किसी भी तारीख के 3, 12, 21, या 30 को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इनके स्वामी ग्रह गुरु होते हैं. ऐसे लोगों का स्वभाव दबंग होता है, और मूलांक 3 वाले लोगों का लव मैरिज के चांस अधिक होते हैं.

मूलांक 4
Numerology के अनुसार अगर आपका जन्म 4, 13, 22, या 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और आपका स्वामी ग्रह राहु है. कई बार यह लोग रिश्तों में एक से अधिक संबंध बनाते हैं और अपने जीवन में प्रेम जीवन को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिससे इनका Love Marriage करने की संभावना कम होती है.
Numerology Rashifal : मूलांक 5
Numerology Rashifal के अनुसार किसी भी महिने के 5, 14, या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है और ऐसे लोगों का प्रेम के मामले में किस्मत खराब होता हैं. मूलांक 5 वाले लोग संस्कारों और परिवार की परंपराओं का पालन करते हैं और यह अपने परिवार की सहमति से ही शादी करना पसंद करते हैं.
Numerology Rashifal : मूलांक 6
Numerology Rashifal के अनुसार जिन लोगों का जन्म 6, 15, या 24 तारीख को होता है उनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है. ऐसे लोग प्रेम के भाग्यशाली होते हैं, और इनकी लव मैरिज होने की सम्भावना होती है. लेकिन, कई बार ऐसे लोग प्रेम संबंधों के कारण सच्चे साथी को भी खो देते हैं.
मूलांक 7
अगर आपका जन्म 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और यह लोग स्वभाव में शर्मीले और संकोची होते हैं. इनके स्वामी ग्रह की बात करें तो इनका स्वामी ग्रह केतु होता है. ऐसे लोग लव मैरिज में दिलचस्पी रखते है, पर शादी के फैसले लेने में इन्हें असमंजस महसूस होता है.
मूलांक 8
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, ऐसे लोग जिनका मूलांक 8 होता है, उनका स्वामी ग्रह शनि होता है, ऐसे लोग रिश्तों में काफी वफादार होते हैं. यह बहुत सोच-समझकर अपने रिश्तों से जुड़े फैसले लेते हैं. ये लोग प्रेम में ज्यादा गहरे तो नहीं उतरते, पर अक्सर ऐसे लोगों का लव मैरिज सफल रहता है.
मूलांक 9
Numerology के मुताबिक जिनका मूलांक 9 होता है ऐसे लोग प्रेम में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते. ये लोग लव मैरिज से बचते हैं और अरेंज मैरिज की ओर इनका झुकाव ज्यादा होता है.
🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!
⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े
✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

Join WhatsApp Group
Join Telegram Channel