HomeIndiaघर खरीदने में राहत से हॉस्टल तक, बजट से महिलाओं को फायदा

घर खरीदने में राहत से हॉस्टल तक, बजट से महिलाओं को फायदा

महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें अचल संपत्ति की मालकिन बनने को प्रोत्साहन देने की भी एक नीति बजट में दी गई है. बजट (Budget 2024) में केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से कहा है कि महिलाओं द्वारा खरीदी गई संपत्तियों में स्टांप शुल्क कम करने पर विचार किया जाए.

WhatsAppJoin WhatsApp GroupJoin Now
TelegramJoin Telegram ChannelJoin Now

Budget 2024-2025 : भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुरू से मानना रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाई तक पहुंचने और जीडीपी को दहाई अंकों में पहुंचाने के लिए भारत के महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना और कार्यबल में उनकी भागीदारी काफी जरूरी है.

भारत स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने से लेकर विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने और प्रतिद्वंद्वी चीन से आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थानांतरित करने तक वैश्विक प्लेटफार्मों पर कदम बढ़ा रहा है क्योंकि यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सपना संजोए हुए है.

🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱

⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

आधुनिक भारत की महिलाओं ने बड़े पैमाने पर पितृसत्तात्मक दीवारों को तोड़ दिया है और ऐसे समय में कार्यबल में शामिल हो रही हैं जब भारत भी एक आदर्श विकासात्मक बदलाव देख रहा है. मोदी सरकार की यह सोच Budget 2024-2025 में भी साफ दिखाई देती है.

यह भी पढ़े :  Indian Army SSC Tech Vacancy 2026 : बिना परीक्षा सेना में अफसर बनने का मौका! फॉर्म भरना शुरू, जल्दी करें

इस बार के बजट में ‘महिला संचालित विकास‘ (Women-led Development) को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं और बालिकाओं हेतु लाभकारी योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ से अधिक रुपये के आवंटन की व्यवस्था की गई है. साथ ही कामकाजी महिलाओं की जिंदगी आसान बनाने के लिए सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: हर महीने मिलेगा 5000 रुपये, जाने मोदी सरकार की ये नई स्कीम

Budget 2024-2025: कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल

मंगलवार को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने Budget 2024-2025 पेश करते हुए कहा कि, महिला कामगारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उद्योग के सहयोग से कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल और शिशु गृहों की स्थापना की जाएगी. इन सुविधाओं से कामगारों में महिलाओं की भागीदारी ओर अधिक बढ़ेगी. इसके अलावा

Budget 2024-2025

महिलाओं के लिए विशिष्ट कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करस और महिला स्वयं सहायता समूह उद्यमियों के लिए बाजार तक पहुंच को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे. शुरू से ‘केन्द्र सरकार वुमेन लेड डेवलेपमेंट’ (Women led Development) की बात करती रही है, बजट में भी यह देखा गया है.

यह भी पढ़े :  NFR Apprentice 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में 6777 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास जल्दी करें आवेदन

Budget 2024-2025: बालिकाओं के लिए तीन लाख करोड़ से अधिक के आवंटन

इसे बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट (Budget 2024) में महिलाओं और बालिकाओं के लिए तीन लाख करोड़ से अधिक के आवंटन की व्यवस्था की गई है. यह आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की ओर संकेत करता है.

महिलाओं द्वारा खरीदी गई संपत्तियों में स्टांप शुल्क कम करने पर विचार

हम आप सभी को बता दें कि, महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें अचल संपत्ति की मालकिन बनने को प्रोत्साहन देने की भी एक नीति बजट में दी गई है. बजट (Budget 2024-2025) में केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से कहा है कि महिलाओं द्वारा खरीदी गई संपत्तियों में स्टांप शुल्क कम करने पर विचार किया जाए.

यह भी पढ़े :  IBPS PO Recruitment 2026: Bank PO बनने के लिए जल्दी करे आवेदन? 6715 पदों पर भर्ती, 21 जुलाई तक मौका

इसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों को प्रोत्साहित करेगी. हालांकि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) के कुल बजट में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है. पिछले 2023-24 के बजट में इस मंत्रालय का बजट 25,448.68 करोड़ रुपये था जिसे इस बार बढ़ा कर 26,092.19 किया गया है.

यह भी पढ़ें: 1 करोड़ जुर्माना और 10 साल जेल, पेपर लीक पर सख्त कानून लागू

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!

⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

Tanisha Mishra
Tanisha Mishrahttps://nearnews.in/author/tanisha-com/
तनीषा मिश्रा nearnews.in में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से अधिक अनुभव हैं।इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत सरकारी नौकरी बिहार से की थी। अब करीब 3 साल से उभरती वेबसाइट nearnews.in में सेवा दे रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular