HomeMuzaffarpurMuzaffarpur : 9वीं की छात्रा को घर से उठाया, गैंगरेप के बाद...

Muzaffarpur : 9वीं की छात्रा को घर से उठाया, गैंगरेप के बाद स्तन काटे, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार… निर्मम हत्या

WhatsAppJoin WhatsApp GroupJoin Now
TelegramJoin Telegram ChannelJoin Now

Muzaffarpur : रूह कपा देने वाली घटना बिहार के मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 9वीं की छात्रा का गैंगरेप के बाद दर्दनाक हत्या कर दी गई हैं।

गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने खुरपी से उसके ब्रेस्ट काट दिए, प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से गंभीर हमला किया। छात्रा का शव सोमवार को अर्धनग्न अवस्था में पोखर के पास मिला। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था, अगल-बगल मांस के चिथड़े और खून के धब्बे पड़े थे…!!

पीड़ित छात्रा के परिवार का यह कहना है कि देर रात रविवार को 5 लोग घर से बेटी को उठाकर ले गए। उठाकर ले जाते वक्त कहा कि आज तुम्हारी बेटी के साथ रेप करेंगे। छात्रा की मां ने थाने में लिखित शिकायत दी है। प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जिसमें गांव के ही संजय राय (41) समेत पांच अज्ञात लोगो को आरोपी बनाया गया है।

🚨 बाद में पछताने से बचें! 90% होशियार छात्र यहाँ पहले ही जुड़ चुके हैं 😱

⚡ सरकारी नौकरी, BRABU और वर्क फ्रॉम होम अपडेट सीधे अपने फ़ोन पर पाएं

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ 100% Free • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

यह भी पढ़े :  BRABU UG 4th Merit List 2026-30(OUT), 45 हजार छात्रों का इंतज़ार खत्म, 1 क्लिक में जल्दी देखें अपना नाम

जबरन शादी करना चाहता था आरोपी

कुछ दिन पहले ही संजय राय ने‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ परिवार वालों को यह धमकी दी थी कि अपनी बेटी से शादी‎ करवा दो नहीं तो हम जान से मार देंगे। आरोपी संजय राय के बारे में परिवार वालों का यह कहना है कि वह छोटी बेटी से शादी करना चाहता था। शादी के बदले जमीन देने का भी लालच उसने दिया था, लेकिन हम लोगों ने बेटी की शादी उससे कराने से मना कर दिए थे।

किशोरी अपने छह भाई-बहनों में से सबसे छोटी थी। एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में नामांकन कराया गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसकी पढ़ाई बीच छोरवा दी गई थी।

दरवाजे पर सोए हुए थे पति और बेटा

थाने में दिए FIR में छात्रा की मां ने बताया कि रविवार को देर रात मेरे पति और बेटा घर के बाहर सोया हुआ था। घर के अंदर मैं, मेरी छोटी बेटी और मेरी एक विधवा बेटी सोई हुई थी।

यह भी पढ़े :  लड़कीबाज थे खान सर? क्या UP से लड़की लेकर भागा था फैजल खान? इस वीडियो के सबूत से पटना कोचिंग इंडस्ट्री में भूचाल

तभी तीन बाइक से संजय राय अपने साथियों के साथ आया। पति और बेटे को गाली दी और दरवाजा खोलकर घर में घुस गया। संजय राय मेरी छोटी बेटी को जबरन उठा कर जाने लगा।और जाते-जाते उसने कहा कि आज हम लोग तुम्हारी बेटी के साथ रेप करेंगे।

सोमवार सुबह पोखर से एक लाश की सूचना पर जब हम लोगों ने जाकर देखा तो नग्न अवस्था में मेरी बेटी की लाश पानी में पड़ी थी….!!

दो शादी कर चुका हैं आरोपी

घटना के बाद से आरोपी संजय राय अपने पूरे परिवार के साथ गांव से फरार हो गया है। मृतका के पिता ने बताया कि संजय राय उसी गांव का ही रहने वाला है। उसके पास काफी पुस्तैनी जमीन है। दो ट्रैक्टर और कार भी है।

यह भी पढ़े :  Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 Apply Online : आवेदन प्रक्रिया शुरू

जिसे वह खुद ड्राइव करता है। पहली पत्नी की मौत के बाद वह दूसरी शादी किया। परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा भी है। उसके बच्चों की उम्र 20 साल से ऊपर है। वो अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह पहले भी कई लड़कियों के साथ छेड़खानी कर चुका है।

आरोपी के घर जाकर बैठ गया खोजी कुत्ता

यह घटना इलाके में आग की तरह फैल गई, मौके पर खोजी कुत्ता को भी लाया गया। वो घटनास्थल से आरोपी संजय राय के घर के पास जाकर रुक गया। इस घटना के बाद से ही आरोपी और उसके सभी घर वाले फरार हैं। वहीं SDPO कुमार चंदन ने ‎‎आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का ‎‎आश्वासन दिया हैं।

Whatsapp पर जुड़ेTelegram पर जुड़े
Google NewsWhatsapp Channel
Home PageNaukri News

🚨 अब कोई भी सरकारी जॉब अपडेट आपसे नहीं छूटेगी!

⚡ रोज़ाना ऐसी ही काम की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पाएं। फ्री में जल्दी जुड़े

📌 फ्री में जुड़ेWhatsAppTelegram
Sarkari NaukriJoinJoin
BRABU NewsJoinJoin

✅ Trusted Community • ✅ Fast Alerts • ✅ No Spam

एस.के. जैन
एस.के. जैनhttps://nearnews.in/author/suryalalkumar/
पिछले 6 सालों से अपनी लेखनी का छाप छोड़ते आये सूर्यालाल कुमार जैन मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार के रहने वाले है। बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर से बीकॉम से अकाउंट हॉनर्स करने के बाद आजकल मुजफ्फरपुर, बिहार मे रहते हुए स्वतंत्र लेखन कार्य के प्रति समर्पित है। बीआरएबीयू लेटेस्ट खबर, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी नौकरी सहित अन्य सभी विषयों पर समीक्षात्मक लेखनी के लिए सूर्यालाल कुमार जैन जाने जाते है।
RELATED ARTICLES

Most Popular